अन्ना हजारे की सामने आई प्रतिक्रिया... गलती की है, तो सजा होनी चाहिए... किस बात पर बोले, पढ़िए पूरी खबर
इससे पहले सीएम केजरीवाल ने पत्रकारों से चर्चा की, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें सीबीआई ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल ने कहा कि उनसे जो भी सवाल होंगे, उसकी वे पूरी ईमानदारी से जवाब देंगे। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर सभी से साझा किया है। वीडियो ने सीएम ने कहा कि, 'कल से इनके सारे नेता चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। संभवत: बीजेपी ने सीबीआई को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। अपने वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग बहुत ताकतवर हैं। किसी को भी जेल में डाल सकते हैं। किसी ने जुर्म किया हो या ना किया हो, कोई फर्क नहीं पड़ता।
अब आप जो मर्ज़ी कर लीजिए। अब आप रोक नहीं पायेंगे। अब भारत दुनिया का नंबर वन देश बन के रहेगा। pic.twitter.com/xLBloVKg7o
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 16, 2023