देश-विदेश

बेटे की हिमाकत पर बिलख रही मां... बोली, मेरा बेटा तो भगवान का भक्त था... जाने कैसे उठा लिया ऐसा कदम

प्रयागराज में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ (Ashraf) को पुलिस सुरक्षा के घेर में घुसकर तीन हमलावरों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग अतीक और अशरफ पर की। इन हमलावरों में से एक शूटर का नाम लवलेश तिवारी है जो बांदा का रहने वाला है।

 
लवलेश की मां ने मीडिया से बात कर रोत-बिलखते हुए कहा, "मेरे बेटा भगवान का भक्त था... मुझे यकीन नहीं हो रहा कि उसने ये क्या कर दिया। लवलेश की मां आशा देवी ने बताया कि, वो भगवान में इस कदर भरोसा-विश्वास रखता था कि बिना पूजा-पाठ के खाना तक नहीं खाता था।" उन्होने बताया, "मैंने जब ये खबर देखी तो यकीन ही नहीं हुआ कि वो ऐसा कुछ कर सकता है।"

 
लवलेश की मां बोलीं, "मेरा बेटा लवलेश लोगों की मदद करने वालों में से है। पूजा-पाठ में रूचि रखता है। यही नहीं भगवान के भजन और कीर्तन जैसे कार्यक्रमों में भी भाग लेता रहा है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता उसके दिमाग में ये सब करने का विचार कहां से और कैसे आया। कैसी संगत में वो फंस गया कि उसने ये सब कर दिया।"  
----------