सीनियर IPS अफसर ने खुद को मारी गोली... खुदकुशी की खबर से महकमे में हड़कंप
इसी साल विजयकुमार ने कोयंबटूर रेंज के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले उनकी लास्ट पोस्टिंग चेन्नई में थी। इससे पहले वो कई जिलों जैसे कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तिरुवरूर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चेन्नई में उन्होंने पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया था। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर रेंज में हुई थी जिसके अधीन कोयंबटूर ग्रामीण, तिरुपुर ग्रामीण, नीलगिरी और इरोड जिले आते हैं।