देश-विदेश

BIG BREAKING : राजधानी में भारी बारिश का कहर... ढह गई चार माह पहले ही बनी स्‍कूल की दीवार

दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक स्कूल की दीवार ढह गई है। गनीमत इस बात की है कि रविवार अवकाश की वजह से स्कूल बंद था। जिसकी वजह से स्कूल में ना तो बच्चे थे और ना ही स्टॉफ का कोई सदस्य मौजूद था। लेकिन स्कूल की दीवार गिरने के बाद शासन—प्रशासन पर सवालों की बौछार जरूर शुरु हो गई है। 

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक मामला दिल्ली के कैलाश (पूर्व) इलाके का है, जहां पर स्थित एक स्कूल की दीवार ढही। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्हों कहा, "उनके दावों की हकीकत यह स्कूल दिखा रहा है। इस स्कूल का उद्घाटन 4 महिने पहले 16 करोड़ रुपए की लागत से हुआ था। अगर स्कूल खुला होता तो बच्चों का क्या होता? इस स्कूल का सुरक्षा ऑडिट होना चाहिए और हमारे कार्यकर्ता इधर धरने पर बैठेंगे और स्कूल नहीं खुलने देंगे।"
 

बहरहाल स्कूल की दीवार ढह गई है और 16 करोड़ रुपए बारिश के पानी में बह गए हैं, इस सच्चाई से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन सवाल अब भी मुंह बाएं खड़ा कि आखिर इतनी लागत से बने इस दीवार के ढहने के पीछे वजह क्या है..? गनीमत रविवार को हादसा हुआ, यदि स्कूल लगे रहने के दौरान यह हादसा होता, तो क्या स्थिति हो सकती थी..? 

----------