केंद्रीय मंत्री सिंधिया से डिप्टी सीएम सिंहदेव ने की मुलाकात... इन मसलों पर हुई चर्चा... गर्माया अटकलों का बाजार
गतदिवस, दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @JM_Scindia जी से मुलाकात कर अंबिकापुर और बिलासपुर के एअरपोर्ट के सम्बन्ध में विषेश चर्चा की।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) July 11, 2023
सरगुजा के दरिमा में स्थित मां महामाया एअरपोर्ट के लिए इससे पूर्व डीजीसीए (DGCA) द्वारा 67 बिंदुओं के मापदंड पूरा करने का निर्देश… pic.twitter.com/Y55Z8w1DII
डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सेना को दी गई ज़मीन को वापस लेकर बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार में इस्तेमाल करने की चर्चा की गई थी। केंद्रीय मंत्री से बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार परियोजना में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुझे भरोसा है कि राज्य और केंद्र के समन्वय से प्रदेश के इन दोनों एयरपोर्ट के कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे।