SAD NEWS : सागर की लहरों में समा गई मां... चीखती रही बेटी... छटपटाते रह गया पति... देखिए खौफनाक वीडियो
2023-07-16 11:49 AM
816
मुंबई। प्रकृति ने हवा, पानी, आग, धरा और आकाश ये पांच नेमत दी है, तो इंसान इन्हीं पांच तत्वों से बना है। लेकिन हमेशा इस बात की सीख दी जाती है कि इंसान को भूलकर हवा, पानी और आग से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह हर इंसान के लिए जिंदगी से खिलवाड़ की तरह ही होता है। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण मुंबई के बांद्रा से सामने आया है, जहां पर सागर किनारे मौज—मस्ती के लिए गया एक परिवार, दुखी होकर अपने घर लौटा है।
जो वीडियो सामने आया है, उसे छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अवनीश शरण ने अपने ट्विटर के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि सागर की तेज लहरें लगातार बढ़ती जा रही है, फिर भी एक दंपति पत्थर पर बैठकर एक—दूसरे से बातचीत करने में मशगुल हैं। इस बीच उनकी बेटी 'मम्मी—मम्मी...' चीख रही है। फिर भी दंपति बेटी की आवाज को नहीं सुनती और इसी बीच एक तेज लहर आती है और महिला को अपने साथ बहाकर ले जाती है। इस पूरे मंजर को पति देखता रह जाता है, पर कुछ नहीं कर पाता। महिला की पहचान 32 साल की ज्योति सोनार के रूप में हुई है।
कम से कम बच्ची की आवाज़ सुन लेते. pic.twitter.com/YQaLgSgejR
— Awanish Sharan ???????? (@AwanishSharan) July 15, 2023
महिला के पति मुंबई के रबाले के गौतम नगर निवासी मुकेश एक निजी फर्म में तकनीशियन के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया, “मैंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। जब चौथी लहर ने हमें पीछे से मारा तो मेरा बैलेंस बिगड़ गया और हम दोनों फिसल गये। जब मैंने अपनी पत्नी की साड़ी पकड़ी तो एक शख्स ने मेरा पैर पकड़ लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
उन्होंने आगे बताया, “हालांकि मेरी पकड़ मजबूत थी, फिर भी वह अपनी साड़ी से फिसल गई और मेरी आंखों के सामने समुद्र में खींच ली गई। मेरे बच्चे वहीं थे। वे मदद के लिए चिल्लाए लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। मैं नहीं जानता कि वे इस इस घटना से कैसे उबरेंगे।”
तलाशी अभियान के बाद मिला शव
घटना के तत्काल बाद आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। रविवार देर रात मुंबई फायर ब्रिगेड के तलाशी अभियान के बाद ज्योति का शव बरामद किया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।