रायपुर। आज देवी अहिल्या बाई होलकर को पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के केनाल लिकिग रोड राजातालाब के किनारे लोटस अस्पताल के समीप स्थित उनके मूर्ति स्थल पर उन्हें नमन करने नगर निगम रायपुर संस्कृति विभाग ने जोन 4 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पाजलि आयोजन रखा।
नगर निगम सस्कृति विभाग के आयोजन में पहुंचकर राजधानी की प्रथम नागरिक नगर निगम महापौर मोनल चौबे ने महान शिवभक्तिनी समाज सुधारिका कुशल प्रशासिका न्यायप्रिय शासिका देवी अहिल्या बाई होलकर को उनकी पुण्यतिथि पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की।
आयोजन में प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा नगर निगम सभापति सूर्यकर्कात राठौड, छ ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छ.ग राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबडा, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, सामाजिक कार्यकर्ता किशोर महानंद सहित विशिष्टजनो, गणमान्यजनों, आमजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर देवी अहिल्या बाई होलकर को पुण्यतिथि पर नमन किया।