महाराष्ट्र मंडळ की महिला केंद्र ने नशामुक्ति के लिए स्कूल में किया नुक्कड़ नाटक
2023-08-21 04:13 PM
1289
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर अपनी मातोश्री योजना के तहत जन जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रम चला रहा है। नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता, नशामुक्ति और सोशल मीडिया से होने वाले नफा नुकसान को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। महाराष्ट्र मंडळ की वल्लभ नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने 20 अगस्त को हायर सेकंडरी स्कूल में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक किया।
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ की सभी 15 महिला केंद्र द्वारा अलग-अलग तिथियों में मंडळ की मातोश्री योजना के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 अगस्त सोमवार को लालपुर स्थित हायर सेंडकरी स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। बड़ी क्लास के बच्चों को नशा से दूर रहने के लिए जागरुक किया गया। कार्यक्रम में संजीवनी कैंसर हास्पिटल के सीनियर कार्डियोलाजिस्ट मो. हसन उपस्थित थे।
तोपखानेवाले ने बताया कि आज के कार्यक्रम में वल्लभ नगर महिला केंद्र की अर्चना जतकर, माधुरी गाडगिल, मानसी विठाकर, सुलभा विठालकर, मनीषा सदन, सुवर्णा कस्तूरे, शुभांगी आप्टे, अपर्णा पेंडसे और अपर्णा देशमुख उपस्थित थीं। नशामुक्ति को लेकर अगला कार्यक्रम चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा मायाराम सुरजन हायर सेंकडरी स्कूल में किया जाएगा। इससे पहले चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने रामकुंड और जनता क्वार्टर में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक किया। वहीं शंकर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने मरीन ड्राइव में स्वच्छता को लेकर संदेश दिया था।




