छत्तीसगढ़
बाघिन के हमले से मवेशी की मौत, वन विभाग का अमला अलर्ट
वहीं, बाघिन के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचना आम लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। एटीआर प्रबंधन, वन विकास निगम और बिलासपुर वनमंडल की टीम निगरानी करने में जुटा है। एटीआर प्रबंधन ने तो स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के सदस्यों को केवल इसी कार्य में लगा दिया है। उनकी तलाशी के बीच पटैता बैरियर से करीब एक किमी दूर मवेशी का शिकार हुआ है।
मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन मशहूर छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर के सुमधुर आवाज ने किया मंत्रमुग्ध
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ महोत्सव स्थल पर लगा शानदार मेला आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ देर शाम तक भारी भीड़ बनी रही। लोगों ने बोटिंग का भी खूब आनंद लिया। वहीं, दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए जबरदस्त मुकाबलों को देखने के लिए लोगों में होड़ मची रही। गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, जनपद उपाध्यक्ष अनिल सिंह, रजनीश पाण्डेय ,राम यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मरीन ड्राइव की BSUP कॉलोनी में सुबह साढ़े बजे पुलिस की दबिश... मचा हड़कंप
रायपुर। रायपुर मरीन ड्राइव के बीएसयूपी कालोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोग सोकर उठे ही नहीं थे और तड़के ही पुलिस की टीम उनके दरवाजे पर पहुंच गई। पुलिस को अपनी चौखट में अचानक देख लोग घबरा गए। पुलिस ने कालोनी में रहने वाले लोगों का मौके पर ही वेरीफिकेशन किया और पूछताछ की। सरप्राइज चेकिंग के दौरान पुलिस ने कालोनी में खड़ी गाड़ियों के कागजात व उनके मालिकों के संबंध में भी पूछताछ की। इस दौरान संदिग्ध आचरण वाले लोगों को नोटिस देकर तेलीबांधा थाने तलब किया गया।
बीएसयूपी कालोनी मरीन ड्राईव में कुल 40 ब्लाक व 640 क्वाटर हैं। आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा बीएसयूपी कालोनी मरीन ड्राईव औचक चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस वहां रह रहे लोगों का वेरिफिकेशन किया। साथ ही परिवार में कितने लोग हैं, कहां से आए है और क्या-क्या काम करते है। सभी तरह की जानकारी ली गई। वहां निवासरत लोगों की गाड़ियों का नाम नंबर नोट कर गाड़ियों के कागजात जांचे गए।
मालूम हो कि बीते 3 फ़रवरी को संवाद से समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी में ADCP (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल व ACP रमाकांत साहू (मध्य जोन) व थाना प्रभारी तेलीबांधा द्वारा बैठक ली गई थी। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया था। कॉलोनीवासियों ने 3 समस्याएं बतायी थी। शिकायतों में से 2 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु प्रयास जारी है। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस की सक्रियता लगातार पेट्रोलिंग व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, नशे के खिलाफ लगातार अभियान तेज है। साथ ही चेकिंग भी की जा रही है।
सिक्किम के राष्ट्रीय विकास कार्यों का अवलोकन करेगी छत्तीसगढ़ की 12 सदस्यीय मीडिया टीम
रायपुर। सिक्किम - पत्र सूचना कार्यालय , भारत सरकार, रायपुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों का एक 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सिक्किम के सात दिवसीय अध्ययन प्रवास पर रवाना हो रहा है । इस विशेष प्रेस टूर का उद्देश्य सिक्किम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और सामरिक महत्व के कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना है । 15 से 21 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे के दौरान मीडिया टीम सिक्किम की भौगोलिक चुनौतियों के बीच हो रहे इंजीनियरिंग नवाचारों और "विकसित भारत 2047" के लक्ष्यों की दिशा में हो रही प्रगति का दस्तावेजीकरण करेगी ।
इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के प्रमुख मीडिया संस्थानों के 10 वरिष्ठ पत्रकार और पीआईबी रायपुर के एक अधिकारी व एक कर्मचारी शामिल हैं । दल का नेतृत्व सहायक निदेशक श्री सुदीप्त कर और यंग प्रोफेशनल श्री पुरुषोत्तम झा कर रहे हैं । पत्रकारों की सूची में एएनआई से संदीप प्रधान, पीटीआई से टिकेश्वर पटेल, दैनिक भास्कर से प्रमोद कुमार साहू, अमृत संदेश से संजीव कुमार वर्मा, और विस्तार न्यूज से अभिषेक तिवारी शामिल हैं । इसके साथ ही दण्डकारण्य समाचार के टीनकेश्वर तिवारी, दैनिक विश्व परिवार के हरि शंकर सोनी, समवेत शिखर के शंकर चंद्राकर, अमन पथ के रमेश पांडे और बीएसटीवी के अविनाश चंद्रवंशी भी इस अध्ययन यात्रा का हिस्सा हैं ।
यात्रा के विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, मीडिया टीम सिक्किम की पहली रेल लिंक परियोजना 'सेवोक-रंगपो रेलवे लाइन' का साइट विजिट करेगी, जो अपनी जटिल सुरंग निर्माण कला के लिए जानी जाती है । दल द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नाथू ला दर्रा, बाबा मंदिर और त्सोमगो झील का भी दौरा किया जाएगा, जहाँ सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किए जा रहे बुनियादी ढांचा कार्यों को कवर किया जाएगा । इसके अलावा, आईटीबीपी (ITBP) द्वारा 'थेगु' में विकसित 'वाइब्रेंट विलेज', पेलिंग का प्रसिद्ध स्काईवॉक और भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के केंद्रों का भी भ्रमण किया जाएगा । प्रवास के दौरान मीडिया टीम सिक्किम के माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी औपचारिक भेंट करेगी, जिसमें राज्य के विकास में केंद्र-राज्य सहयोग पर चर्चा प्रस्तावित है ।
लकड़ी लोड ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग ने अवैध परिवहन पर कार्रवाई की
70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
फिलहाल विद्यालय का संचालन अतिरिक्त कक्षों में किया जा रहा है, जहां बच्चे भय के साये में पढ़ाई कर रहे हैं। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर टिकी है कि कब बच्चों को सुरक्षित और नया स्कूल भवन मिल सके।
छुरा राज परिवार में शोक: पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह की धर्मपत्नी राजदुलारी शाह का निधन
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिरीमकेला स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के एक दिन पूर्व आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन को उन्होंने श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री साय ने ग्राम सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए सुदृढ़ आधार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कल हम सब महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाएंगे और इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि सिरीमकेला में भक्तों और अपने परिवारजनों के बीच आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और आनंद की अनुभूति हो रही है। भक्ति और श्रद्धा के इस अनूठे आयोजन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सनातन परंपरा को पुनर्स्थापित करते हुए अयोध्या धाम दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्राएँ करा रही है। श्रवण कुमार के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करते हुए अब तक प्रदेश के 42 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को श्रीरामलला के दर्शन कराए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या धाम में श्री रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज ध्वज लहरा रहा है। प्रत्येक राम भक्त की आस्था 500 वर्षों तक प्रज्वलित रही — यह एक ऐसा यज्ञ था जिसकी लौ कभी नहीं डगमगाई। हम सब निमित्त मात्र हैं, जो अपने भांचा राम के दर्शन उनके भव्य मंदिर में कर रहे हैं और श्रद्धालुओं को करा पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नीलकंठेश्वर महादेव का दर्शन पाकर वे स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। दशहरा पर्व के दिन नीलकंठ के दर्शन को अत्यंत शुभ माना जाता है और आज प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत यहाँ निरंतर दर्शन लाभ मिलना हम सबके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जशपुर में मधेश्वर महादेव स्थित हैं, जिसे लोक मान्यता के अनुसार एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग कहा जाता है। सनातन परंपरा में भक्ति का विशेष महत्व है और राज्य सरकार भक्तों का सम्मान करती है। सावन माह में भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर हर वर्ष आस्था प्रकट की जाती है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम त्रिवेणी संगम में इन दिनों राजिम कुंभ कल्प का भव्य आयोजन हो रहा है, जहाँ आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राजिम कुंभ कल्प की प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित किया गया है, ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की पहचान देश-विदेश तक है तथा छत्तीसगढ़ के पाँच शक्ति पीठों के विकास के लिए कार्य योजना बनाकर सतत कार्य किया जा रहा है।
कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, ट्रक में जा घुसी थी कार
उन्होंने कहा कि – आज धमतरी में हुए अत्यंत दुखद सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के हमारे वीर जवानों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है। राष्ट्रसेवा में समर्पित दिवंगत जवानों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल जवान को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। इस दुखद घड़ी में हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान और कार चालक शामिल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
रेल यात्रियों के लिए राहत, बेहद कम शुल्क में बिलासपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने मिलेगी ‘हाल्टिंग वे’ की सुविधा…
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से प्रीमियम पार्किंग और ड्रॉप एंड गो की सुविधा मौजूद है, लेकिन आम यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए अब हॉल्टिंग वे विकसित की जा रही है. यह सुविधा स्टेशन के सामने रेल कोच रेस्टोरेंट से लगी खाली जमीन पर तैयार की जाएगी. पहले जमीन का विकास किया जाएगा, इसके बाद ठेके के माध्यम से इसका संचालन होगा.
हॉल्टिंग वे का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो अपने परिजनों या परिचितों को स्टेशन छोड़ने या रिसीव करने आते हैं. अभी उन्हें घंटों के हिसाब से पार्किंग शुल्क देना पड़ता है या सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ता है.
फिलहाल, स्टेशन के सामने तितली चौक, सेकरसा मैदान और वर्तमान आरक्षण कार्यालय तक सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर कार्रवाई होती है. नई व्यवस्था लागू होने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि स्टेशन क्षेत्र की अव्यवस्था भी काफी हद तक कम होगी. कुल मिलाकर, रेलवे की यह पहल यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन क्षेत्र में ट्रैफिक और अव्यवस्था को नियंत्रित करने में भी मददगार साबित होगी.
मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ, सरगुजा को 523 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तिब्बती बंधुओं द्वारा तिब्बती संस्कृति पर आधारित “ताशी शोपा“ नृत्य के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
वैलेंटाइन डे पर पुलिस अलर्ट, अनहोनी रोकने प्रेमी-युगलों पर रहेगी कड़ी नजर
अपशिष्ट से फसल खराब होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मक्का प्लांट में घुसकर की तोड़-फोड़, मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन
प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रदूषण से जुड़े आरोपों की भी जांच की जाएगी. अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है. फिलहाल, कोकोड़ी गांव में हालात तनावपूर्ण हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
एनएचएआई की राजधानी को बड़ी सौगात.. 100 करोड़ की लागत से 10 मीटर चौड़ी होगी लाभांडी-सरोना सर्विस लेन
रायपुर। राजधानी रायपुर के निवासियों और एनएच 53 (मुंबई-कोलकाता हाईवे) का उपयोग करने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सरोना से लाभांडी के बीच सर्विस लेन के चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 14 किलोमीटर लम्बी सर्विस लेन 10 मीटर चौड़ी की जाएगी।
इस परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चौड़ीकरण के लिए किसी भी तरह के भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सड़क के दोनों किनारों पर एनएचएआई के पास पर्याप्त जमीन पहले से उपलब्ध है। निर्माण कार्य को गति देने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सर्विस लेन में लगे बिजली के खंभों को हटाया और शिफ्ट किया जाएगा। बिजली खंभों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही एनएचएआई द्वारा चौड़ीकरण का सिविल वर्क शुरू कर दिया जाएगा।
14.25 किलोमीटर की लंबाई में होने वाले इस विस्तार से लाभांडी, तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर, बस स्टैंड और सरोना जैसे हाईवे से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिससे स्थानीय ट्रैफिक को अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। सर्विस लेन की चौड़ाई दोगुनी होने से न केवल स्थानीय व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग और पार्किंग में सुविधा होगी, बल्कि रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों वाहन चालकों का समय भी बचेगा।
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा एक जोन और 8 वितरण केंद्रों के माध्यम से जिले के सभी गांवों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण सुनिश्चित किया गया है। वर्तमान में 57 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
सूअर के लिए बिछाया था जाल… फंदे में फंसा तेंदुआ, शिकारी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर वन वृत्त के जंगलों में जंगली सूअर को पकड़ने के लिए लगाया गया तार का फंदा एक तेंदुए के लिए जानलेवा साबित हो सकता था…हालांकि वन विभाग और कानन पेंडारी की रेस्क्यू टीम की तत्परता से तेंदुए की जान बचा ली गई…और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
पाली रेंज के लाफा जंगल में एक ग्रामीण ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए तार का फंदा लगाया था। लेकिन किस्मत ने करवट ली और उस फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। फंदे में फंसा तेंदुआ बुरी तरह छटपटा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम और कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन मौके पर पहुंचे। तेंदुआ को सामान्य स्थिति में निकालना संभव नहीं था।
ऐसे में पीसीसीएफ वन्य प्राणी से अनुमति लेकर सोमवार रात करीब एक बजे ट्रैंक्यूलाइज़र गन से उसे बेहोश किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने तेंदुए को सुरक्षित फंदे से बाहर निकाला। फंदे की वजह से उसके पेट और पिछले हिस्से में चोट आई थी। घायल तेंदुए को तत्काल रेस्क्यू वाहन से कानन पेंडारी लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा वनमंडल ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वॉड की मदद ली। डॉग स्क्वॉड की डाग ‘नीतू’ जांच करते हुए नगोई भाठा निवासी विजय कुमार गोंड तक पहुंच गई। तलाशी के दौरान शिकार में इस्तेमाल किए गए तार और फंदे बरामद हुए। आरोपी ने सूअर के शिकार की बात कबूल की।
वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 09, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेज दिया गया है। इलाज के बाद जब तेंदुए की हालत में सुधार हुआ तो मंगलवार शाम उसे उसी जंगल क्षेत्र में दोबारा छोड़ दिया गया।
राजधानी रायपुर में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस 2026 का होगा आयोजन
रायपुर। प्रसार भारती एवं यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी 2026 को विश्व रेडियो दिवस का भव्य आयोजन रायपुर में किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महत्व का यह कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और आकाशवाणी महानिदेशालय के सहयोग से आकाशवाणी रायपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ यूनेस्को के प्रतिनिधि, प्रसार भारती एवं आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
2026 के विश्व रेडियो दिवस की थीम “रेडियो और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence)” निर्धारित की गई है। इस विषय के अंतर्गत रेडियो प्रसारण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नवाचारपूर्ण उपयोग, सामग्री निर्माण में एआई की भूमिका, श्रोताओं तक प्रभावी पहुंच तथा तकनीकी एवं नैतिक चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में ऑडियो विजुअल प्रस्तुतीकरण, परिचर्चा सत्र, विशेषज्ञ पैनल चर्चा आदि को शामिल किया गया है।जिनका उद्देश्य रेडियो माध्यम को तकनीकी रूप से सशक्त, समावेशी और भविष्य उन्मुख बनाना है। विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस रेडियो की विश्वसनीयता, पहुंच और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।