छत्तीसगढ़
सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार, कल कोर्ट में किया जाएगा पेश
कोर्ट ने कहा था कि जिस जगह पर रहेंगे उनका एड्रेस संबंधित थाने को देना होगा। सभी आरोपी लगभग 2 साल से जेल में बंद थे। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। जानकारी के मुताबिक जमानत पर रिहा होने के बाद सौम्या बेंगलुरु में रह रही थी।
झाड़-फूंक के नाम पर मादा तेंदुए की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन
रतनपुर में नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बस
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, यहां रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे दर्री पारा के पास बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी। सुबह के समय कोहरे के कारण ड्राइवर को खड़ा ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और बस उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कानन पेंडारी में 22 वर्षीय बाघिन “रागिनी” का निधन
उसके साथ लाए गए बाघ शिवा की वर्तमान उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। इस तरह कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क ने एक उम्रदराज और दुर्लभ बाधिन को खो दिया है। जू प्रशासन के अनुसार, रागिनी की देखभाल पूरी संवेदनशीलता और पशु कल्याण के मानकों के अनुसार की जा रही थी।
छत्तीसगढ़ मौसम : ठंड से मिलेगी लोगों को राहत, अगले चार दिनों तक शीतलहरी बंद, तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी के कारण ठंड की तीव्रता कुछ कम होगी, लेकिन इसके बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। चार दिन बाद उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
लाल किले में गूंजा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”.... गेड़ी नृत्य को यूनेस्को ने सराहा
रायपुर। छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘लोक श्रृंगार भारती’ के गेड़ी लोक नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 7 से 13 दिसम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में 180 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहीं। समारोह में बिलासपुर के गेड़ी नर्तक दल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को काफी सराहा गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गेडी नर्तक दल को बधाई और शुभकामनाएं दीं है l
समारोह का ऐतिहासिक क्षण तब आया जब भारत के महापर्व दीपावली को यूनेस्को द्वारा विश्व सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता प्रदान की गई। इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के गेड़ी लोक नृत्य दल की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली गेड़ी नृत्य की भावपूर्ण और साहसिक प्रस्तुति से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत प्रभावित हुए। उन्होंने “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” कहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य गायक एवं नृत्य निर्देशक अनिल गढ़ेवाल के कुशल नेतृत्व में गेड़ी नृत्य दल ने अपने सशक्त, ऊर्जावान एवं रोमांचक प्रदर्शन से अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विभिन्न राज्यों के कलाकारों सहित 180 देशों के डेलिगेट्स उपस्थित रहे।
मुख्य गायक अनिल गढ़ेवाल द्वारा प्रस्तुत “काट ले हरियर बांसे” गीत ने विदेशी प्रतिनिधियों के मन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति गहरी जिज्ञासा उत्पन्न की। वहीं मुख्य मांदल वादक मोहन डोंगरे द्वारा एक ही स्थान पर घूमते हुए मांदल वादन किया। हारमोनियम वादक सौखी लाल कोसले एवं बांसुरी वादक महेश नवरंग की स्वर लहरियों पर विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि झूम उठे। गेड़ी नर्तकों प्रभात बंजारे, सूरज खांडे, शुभम भार्गव, लक्ष्मी नारायण माण्डले, फूलचंद ओगरे एवं मनोज माण्डले ने साहसिक करतबों से दर्शकों को रोमांचित किया। विशेष रूप से तब, जब एक गेड़ी पर संतुलन बनाते हुए कलाकारों ने मानवीय संरचनाएं बनाईं, पूरा प्रांगण तालियों से गूंज उठा।
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा के दो जवान घायल, रायपुर रेफर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यह फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बल की संयुक्त टीम पिल्लूर–कांडलापरती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान अचानक हुए आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा बल के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।’
संदिग्ध परिस्थिति में मिला बाघ का शव, शिकारी हमले की आशंका…
प्राथमिक जांच में बाघ के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हमले की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग द्वारा शव का परीक्षण किया जा रहा है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है, ताकि बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वन अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है. आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है. वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
इस संबंध में जिले के वन मंडल अधिकारी आलोक बाजपेई ने बताया कि घटनास्थल सूरजपुर जिले के अंतर्गत आता है. यह सरहदी वन क्षेत्र है, जहां बाघ जैसे संरक्षित वन्यजीवों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. फिलहाल इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है.
शराबबंदी की मिसाल बना ये गाँव, साहसी महिला संगठन का पुलिस ने किया सम्मान….
महाप्रबंधक द्वारा पेंड्रारोड स्टेशन एवं पेंड्रारोड–बिलासपुर रेलखंड का निरीक्षण
BEO ऑफिस में घूसखोरी का मामला: 14000 रुपये घूस लेते कर्मचारी गिरफ्तार
रायपुर। शिक्षा विभाग में घूसखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बीईओ आफिस के एक कर्मचारी को जहां रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, वहीं घटना के बाद से बीईओ फरार बताये जा रहे हैं। पूरा मामला बिहार राज्य के रोहतास जिले का है। रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला प्रखंड में शिक्षकों के वेतन निर्धारण के नाम पर रिश्वत वसूली की शिकायत पर निगरानी विभाग (विजिलेंस) ने फिल्मी अंदाज़ में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) के डाटा ऑपरेटर को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि संबंधित बीईओ फरार हो गया।
इस पूरे मामले का खुलासा एक शिक्षक की शिकायत से हुआ। अकोढ़ीगोला प्रखंड के शिक्षक सुनील कुमार, जो मध्यमिक विद्यालय बांका में पदस्थ हैं, ने निगरानी विभाग में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि BEO और उनका स्टाफ शिक्षकों से वेतन निर्धारण की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं।शिकायत के अनुसार, प्रखंड के 10 शिक्षकों से प्रति शिक्षक 1500 रुपये, यानी कुल 15,000 रुपये की मांग की जा रही थी। बातचीत के बाद सौदा 14,000 रुपये में तय हुआ। इसके बाद निगरानी विभाग ने मामले की पुष्टि कर जाल बिछाया।
निगरानी विभाग के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम चंदन कुमार शर्मा है, जो अकोढ़ीगोला के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार का डाटा ऑपरेटर है। शुक्रवार सुबह जैसे ही चंदन कुमार शर्मा ने अपने आवास पर शिक्षक से रिश्वत की रकम ली, बाहर पहले से तैनात निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।बताया जा रहा है कि यह वही डाटा ऑपरेटर है, जो पिछले तीन दिनों से निगरानी टीम को चकमा दे रहा था और लगातार जगह बदलकर रकम लेने की कोशिश कर रहा था। लेकिन आखिरकार वह कानून के शिकंजे में आ ही गया।
मुख्यमंत्री साय ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धि से भरे कॉफी टेबल बुक का अनावरण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपनी प्रथम मंत्रिपरिषद बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किए जाने के निर्णय के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया। यह पुस्तक राज्य में ग्रामीण आवास योजना के तहत प्राप्त ऐतिहासिक प्रगति, नवाचारों और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत राज्य को प्राप्त 26.27 लाख आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 24.37 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि 17.14 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार ने अपने मात्र दो वर्षों के अल्प कार्यकाल में ही लगभग 8 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण कर राज्य में ग्रामीण आवास निर्माण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 10,000 आजीविका डबरी निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया। इन डबरियों को मई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा के तहत पात्र हितग्राहियों, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी भी शामिल हैं, की निजी भूमि पर इन डबरियों का निर्माण किया जाएगा। इससे न केवल ग्रामीण रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों एवं ग्रामीण परिवारों की आजीविका और आय में भी स्थायी वृद्धि सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम के दौरान कवर्धा जिले के जनमन आवास योजना के हितग्राहियों तथा नारायणपुर जिले के आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवारों के लिए संचालित विशेष परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आजीविका डबरी के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए, जो सामाजिक पुनर्वास और मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की कॉफी टेबल बुक ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ का मुख्यमंत्री साय ने विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवीन विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में रजत महोत्सव विशेष छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा प्रकाशित ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह काफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं उसकी उत्तरवर्ती पावर कंपनियों की 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा, उपलब्धियों और विकास गाथा पर आधारित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों, अधोसंरचना विकास, नवाचारों और जनसेवा आधारित कार्यों का सजीव दस्तावेज है। कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ नियोजन, आधुनिक तकनीक और उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ उल्लेखनीय उपलब्धियों को शामिल किया गया है और सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना से लेकर 32 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता, कोयला खनन के सुदृढ़ संचालन और राज्यव्यापी पारेषण- वितरण ढांचे के विस्तार तक बिजली क्षेत्र में व्यापक सुधार को प्रदर्शित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, प्रतिबद्धता और योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन तथा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रोहित यादव, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारी जेएस नेताम, संजीव सिंह एवं आशुतोष जायसवाल उपस्थित थे।
कांकेर में यात्री बस में सफर कर रहे सर्राफा व्यापारी से 30 लाख की उठाईगिरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अलसुबह एक बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई है। कांकेर थाना क्षेत्र के माकड़ी में यात्री बस से जगदलपुर के एक सर्राफा व्यापारी के 30 लाख रुपये चोरी हो गए। व्यापारी जगदलपुर से रायपुर जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यापारी ने नकदी से भरा झोला बस में अपनी सीट के पास रखा था। इसी दौरान वह कुछ देर के लिए बस के बाथरूम गया हुआ था। लौटने पर झोला गायब मिला। झोले में करीब 30 लाख रुपये नकद रखे होने की जानकारी सामने आई है। यह घटना माकड़ी इलाके में अलसुबह की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस स्टाफ और यात्रियों से पूछताछ कर रही है, वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
CG Vidhansabha आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत होने जा रही है। नवनिर्मित विधानसभा भवन में यह सत्र 14 से 17 दिंसबर तक चलेगा। ये सत्र पूरी तरह से पेपरलेस होगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होगी। वहीं पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। हालांकि इस चर्चा में केवल बीजेपी विधायक शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन का सत्र का बहिष्कार किया है।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में लॉ एंड ऑर्डर, धान, जमीन दर, बिजली जैसे मामले गूंजेंगे। विपक्ष के विधायक इन मुद्दों के साथ बिजली बिल, बढ़ती महँगाई, क़ानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
बता दें कि, शीतकालीन सत्र में विधायकों ने 628 सवाल लगाएं है। 96% सवाल विधायकों ने ऑनलाइन माध्यम से लगाए हैं। वहीं 628 सवालों में 333 तारांकित और 295 अतारांकित प्रश्न लगे हैं। इसके अलावा सत्र के लिए लगे 48 ध्यानाकर्षण, 9 अशासकीय संकल्प लगे हैं। मंत्रियों को इन सवालों के जवाब देने होगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विकसित भारत 2047 पर चर्चा होगी। आज कांग्रेस के विधायक शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे। दरअसल, विकसित भारत 2047 पर चर्चा को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए पहले दिन कार्यवाही का बहिष्कार किया है। वहीं इस सत्र में धर्मांतरण संशोधन विधेयक भी लाया जाएगा। ऐसे में नए भवन में शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने वाला है।
अगले 5 साल में बस्तर संभाग देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनेगाः शाह
रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया था कि 31 मार्च, 2026 से पहले पूरे देश से लाल आतंक को खत्म कर देंगे और आज बस्तर ओलंपिक- 2025 में हम इस कगार पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष नवंबर-दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक-2026 के समय तक पूरे भारत और छत्तीसगढ़ से लाल आतंक समाप्त हो चुका होगा औऱ नक्सलमुक्त बस्तर आगे बढ़ रहा होगा।
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने यह संकल्प लिया है कि पूरे बस्तर और भारत को नक्सलमुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि हमें यहीं नहीं रुकना बल्कि कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के 7 ज़िलों का संभाग बस्तर, दिसंबर 2030 दिसंबर तक देश के सबसे अधिक विकसित आदिवासी संभाग बनेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर के हर व्यक्ति को रहने के लिए घर, बिजली, शौचालय, नल से पीने का पानी, गैस सिलिंडर, 5 किलो अनाज और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, बस्तर के घर घर में पहुचाने का संकल्प हमारी सरकार का संकल्प है। शाह ने कहा कि हमने अगले पांच साल में बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार और श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कंधे से कंधा मिलाकर बस्तर को विकसित बस्तर बनाने के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे।
शाह ने कहा कि बस्तर ओलंपिक-2025 में सात ज़िलों की सात टीमें और एक टीम आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की थी। उन्होंने कहा कि जब 700 से अधिक सरेंडर्ड नक्सलियों ने इन खेलों में भाग लिया तो यह देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के झांसे में आकर उनका पूरा जीवन तबाह हो जाता और हथियार डालकर मुख्यधारा में आने वाले ऐसे 700 से अधिक युवा आज खेल के रास्ते पर आए हैं। श्री शाह ने दोहराया कि 31 मार्च, 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने हिंसा में लिप्त नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि अब भी गुमराह होकर हमारे ही जो लोग हाथ में हथियार लेकर बैठे हैं, वो हथियार डाल दें, पुनर्वसन नीति का फायदा उठाएं, अपने और अपने परिवार के कल्याण के बारे में सोचें और विकसित बस्तर के संकल्प के साथ जुड़ जाएं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से किसी का भला नहीं होता, न हथियार उठाने वाले लोगों का, न आदिवासियों और न सुरक्षाबलों का भला होता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ शांति ही विकास का रास्ता प्रशस्त कर सकती है।