सदी के महानायक बच्चन ने... चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता पर... लिखी कविता, किया वाचन, सुनिए
भारत के लिए 23 अगस्त 2023 ऐतिहासिक तारीख बन गई है। जिसका साक्षी पूरा विश्व बना है। एक ऐसी सफलता, जिसके लिए विश्व लगा हुआ था, लेकिन मिली भारत को। कहा जाता है कि वक्त इबारत लिखता है और एक इबारत 23 अगस्त 2023 को इसरो ने लिख दी। इस उपलब्धि ने मजहबी दीवार को तोड़कर रख दिया। एक बार देश ने फिर बता दिया कि रहने वाले लोग चाहे जिस भी धर्म को मानते हैं, पर उनका ईमान हिन्दुस्तान है, हिन्दुस्तान की कामयाबी है और हर एक शख्स हिन्दुस्तानी है।
देश की इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने पर सदी के महानायक और कौन बनेगा करोड़पति 15 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी इसरो को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए सलाम करते हुए एक कविता पढ़ी। कौन बनेगा करोड़पति 15 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर की गई है। जिसमें अमिताभ बच्चन कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। जब बिग बी भारत के ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाते हुए अपनी आवाज़ में उस कविता का पाठ करते हैं, तो हर एक शब्द रोंगटे खड़े कर देती है।
अमिताभ बच्चन अपनी कविता में कहते हैं,
ये सजता, संवरता निखरता ये देश,
जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष,
ये वादे इरादे ये कसम ये नईं,
ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन,
यही है यही है सुनहरा सा भारत,
हवा में हुनर है, फिजा में महारत,
जमीन को फलक को हुआ तब गुमान,
लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान,
लहर है सहर है ये बदलाव की,
वतन के जतन से सजे ख्वाब की,
जता दो बता दो कि तुम कम नहीं,
विजय का लहराना है परचम यही,
जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू,
बना दो तुम भारत को सब का गुरू,
अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान,
जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान।
जय हिंद।