मेरे प्यारे देशवासियो, 21 जून भी अब आ ही गई है। इस बार भी, विश्व के कोने-कोने में लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष योग दिवस की theme है – Yoga For Vasudhaiva Kutumbakam यानि ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सबके कल्याण के लिए योग। यह योग की उस भावना को व्यक्त करता है, जो सबको जोड़ने वाली और साथ लेकर चलने वाली है। हर बार की तरह, इस बार भी देश के कोने-कोने में, योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
साथियो, इस बार मुझे New York के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, UN में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मैं, देख रहा हूँ, कि Social Media पर भी, योग दिवस को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है।
साथियो, मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप, योग को अपने जीवन में जरुर अपनाएं, इसे, अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अगर अब भी आप योग से नहीं जुड़े हैं तो आने वाली 21 जून, इस संकल्प के लिए बहुत बेहतरीन मौका है। योग में तो वैसे भी ज्यादा तामझाम की जरुरत ही नहीं होती है। देखिये, जब आप योग से जुड़ेंगे तो आपके जीवन में कितना बड़ा परिवर्तन आएगा।
मेरे प्यारे देशवासियो, परसों यानि 20 जून को ऐतिहासिक रथयात्रा का दिन है। रथयात्रा की पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान है। देश के अलग-अलग राज्यों में बहुत धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा तो अपने आपमें अद्भुत होती है। जब मैं गुजरात में था, तो मुझे, अहमदाबाद में होने वाली विशाल रथयात्रा में शामिल होने का अवसर मिलता था। इन रथयात्राओं में जिस तरह देश भर के, हर समाज, हर वर्ग के लोग उमड़ते हैं वो अपने आपमें बहुत अनुकरणीय है। ये आस्था के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी प्रतिबिम्ब होती है। इस पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी कामना है, भगवान जगन्नाथ सभी देशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
साथियो, भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़े उत्सव की चर्चा करते हुए, मैं, देश के राजभवनों में हुए दिलचस्प आयोजनों का भी जरुर उल्लेख करूँगा। अब देश में राजभवनों की पहचान, सामाजिक और विकास कार्यों से होने लगी है। आज, हमारे राजभवन, टी.बी. मुक्त भारत अभियान के, प्राकृतिक खेती से जुड़े अभियान के, ध्वजवाहक बन रहे हैं। बीते समय में गुजरात हो, गोवा हो, तेलंगाना हो, महाराष्ट्र हो, सिक्किम हो, इनके स्थापना दिवस को, अलग-अलग राजभवनों ने जिस उत्साह के साथ celebrate किया, वह अपने आप में एक मिसाल है। यह एक बेहतरीन पहल है जो ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त बनाती है।
साथियो, भारत लोकतंत्र की जननी है, Mother of Democracy है। हम, अपने लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं, इसलिए, हम 25 जून को भी कभी भुला नहीं सकते। यह वही दिन है जब हमारे देश पर emergency थोपी गई थी। यह भारत के इतिहास का काला दौर था। लाखों लोगों ने emergency का पूरी ताकत से विरोध किया था। लोकतंत्र के समर्थकों पर उस दौरान इतना अत्याचार किया गया, इतनी यातनाएं दी गईं कि आज भी, मन, सिहर उठता है। इन अत्याचारों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा दी गई सजाओं पर बहुत सी पुस्तकें लिखी गई हैं। मुझे भी ‘संघर्ष में गुजरात’ नाम से एक किताब लिखने का उस समय मौका मिला था। कुछ दिनों पहले ही emergency पर लिखी एक और किताब मेरे सामने आई जिसका शीर्षक है – Torture of Political Prisoners in India. Emergency के दौरान छपी इस पुस्तक में वर्णन किया गया है, कि कैसे, उस समय की सरकार, लोकतंत्र के रखवालों से क्रूरतम व्यवहार कर रही थी। इस किताब में ढ़ेर सारी case studies हैं, बहुत सारे चित्र हैं। मैं चाहूँगा कि, आज, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो, देश की आजादी को खतरे में डालने वाले ऐसे अपराधों का भी जरुर अवलोकन करें। इससे आज की युवा पीढ़ी को लोकतंत्र के मायने और उसकी अहमियत समझने में और ज्यादा आसानी होगी।
फिल्म आदिपुरुष 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और उसके बाद से लगातार आलोचना की जा रही है. किसी को रावण का लुक पसंद नहीं आया तो किसी को हनुमान जी की भाषा टपोरियों जैसी लगी। वहीं कुछ लोग रामायण के सीन्स को गलत तरह से दिखाने का आरोप लगा रहे हैं।
आदिपुरुष को लेकर अब रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार अदा करने वाले अरुण गोविल ने भी अपनी राय पेश की है। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने अपनी बात कह दी है... रामायण भारतीय संस्कृति की धरोहर है और अब उसे लेकर (फिल्म को) जिस तरह से बातें की जा रही हैं, उसे जानकर काफी ठेस लगी है, रामायण की मूल भावना और स्वरूप को इस तरह से बदलने की जरूरत नहीं थी।
आस्था और भरोसा है रामायण
अरुण गोविल के मुताबिक रामायण हमारे लिए एक आस्था और भरोसे का विषय है और उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाए, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है। रामायण को लेकर आधुनिकता या पौराणिकता की बात कहना गलत है, फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और प्रेजेंटेशन की बात अलग है, लेकिन किरदार को सही तरीके से पेश करना जरूरी है हालांकि उसे लेकर जो बातें कहीं जा रही है, वो चिंता की बात है।
अरुण ने आगे कहा कि राम-सीता-हनुमान को आधुनिकता और पौराणिकता के ढांचे में बांटना गलत है... ये सभी आदि भी हैं, अनंत हैं और इन सबके स्वरूप पहले से तय हैं तो उसी स्वरूप को फिल्म में दिखाने में क्या आपत्ति थी? अरुण ने कहा कि आदिपुरुष में रामायण की कहानी को पेश करने से पहले मेकर्स को सोचना था कि वो किस तरह से लोगों की आस्था के विषय से जुड़ी रामायण को पेश करने जा रहे हैं।
मूल भावना से हटने की जरुरत नहीं थी
बता दें कि फिल्म के डायलॉग्स का भी दर्शक काफी विरोध कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए अरुण ने कहा कि इस तरह की भाषा अच्छी नहीं लगती और मैं हमेशा मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता हूं। ऐसे में रामायण में इस तरह की भाषा का मैं समर्थन नहीं करता हूं... फिर वही बात सामने आती है कि आप रामायण की मूल भावना से हटने की क्या जरूरत थी?
फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू करने के बाद 'गदर' से हिट हुई सिने अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी के केस का सामना कर रही हैं। इसी सिलसिले में उन्हें रांची की अदालत में हाजिर होना पड़ा। राहत की बात ये है कि एक्ट्रेस को धोखाधड़ी मामले में जमानत मिल गई है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें 21 जून को दोबारा से पेश होने का निर्देश दिया है।
क्या है पूरा मामला?
अमीषा पटेल पर रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने चेक बाउंस होने, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया था। अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने एक फिल्म के प्रमोशन और पब्लिसिटी के लिए रांची के रहने वाले फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह से 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्म पूरी होने के बाद ब्याज समेत पैसे वापस करने थे, लेकिन 2013 में शुरू हुई ये फिल्म पूरी नहीं हो रही थी। लिहाजा अजय सिंह ने अपने पैसे वापस मांग लिए थे। अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने अजय कुमार सिंह के पैसे नहीं लौटाए।
अजय कुमार सिंह की वकील विजया लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन कोर्ट ने 21 जून को दोबारा हाजिर होने का निर्देश दिया है। वहीं, एक्ट्रेस अमीषा पटेल की तरफ से उनके अधिवक्ता जयप्रकाश ने पक्ष रखा। आपको बता दें कि धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में कई बार अमीषा पटेल के नाम समन जारी हो चुका है, लेकिन वो कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं। बाद में कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।
अमीषा पर लगे ये आरोप
फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह ने अपने पुराने बयान में बताया था कि अमीषा पटेल ने 2.5 करोड़ रुपए फिल्म 'देसी मैजिक' की मेकिंग और पब्लिसिटी के लिए लिये थे। फिल्म की शूटिंग 2013 से शुरू हुई थी, लेकिन अब तक ये फिल्म रिलीज नहीं हुई। इसे देखते हुए अजय कुमार ने अपने पैसे अमीषा पटेल से मांगे तो वो पैसे देने की बात को टालने लगीं। दबाव बनाने पर उन्होंने ढाई करोड़ का चेक दे दिया, लेकिन वो बाउंस हो गया। इसके बाद अजय सिंह ने कोर्ट में मुकादमा दर्ज कराया था। इसी मामले को लेकर अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का केस चल रहा है। अब देखना है कि 21 जून को कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाती है।
आज के समय में खुद को युवा और जवान दिखाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में उसका दुष्परिणाम नजर आने लगता है। खासतौर पर युवतियां, जो खुद को जीरो फिगर पर सेट करने की कोशिश में पोषण आहार से ही दूरियां बना लेती हैं, सबसे ज्यादा तकलीफ में होती हैं, तो युवकों में भी ट्रेंड चल पड़ा है कि खुद को जवान बनाए रखने के लिए शारीरिक मेहनत तो करते हैं, लेकिन उसके लिए जरुरी सप्लीमेंट्स का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाते हैं।
दरअसल, संतुलित भोजन जीवन का मुख्य आधार है। तो पर्याप्त नींद उस भोजन को सही काम करने का असली मंत्र है। मानव जीवन को समझने वाले अच्छे डॉक्टर्स और न्यूट्रिशियन हमेशा इस बात की सलाह देते हैं कि इंसान को भोजन अवश्य लेना चाहिए और दोनों वक्त के भोजन के बीच पर्याप्त गेप होना चाहिए। इसके अलावा रात्रि भोजन को लेकर अक्सर कहा जाता है कि बिस्तर में जाने से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन हो जाना चाहिए।
अब यहां पर बात करते हैं कि सिने जगत के मशहूर अदाकार और फनकार मनोज बाजपेयी आखिर 54 की उम्र में आकर भी यदि 34 के नजर आते हैं, तो इसके पीछे वजह क्या है। मनोज बाजपेयी ने एक लाइन में इसका जवाब दिया कि वे बीते 14 सालों से रात में भोजन नहीं ले रहे हैं। यानी... 14 सालों से उन्होंने डिनर ही नहीं किया है।
उन्होंने आयुर्वेद में कही गई बातों का उल्लेख किया कि मानव आहार और नींद को लेकर स्पष्ट किया गया है कि रात में हल्का भोजन लेना चाहिए, वह भी सोने से कम से कम 3 घंटे पहले। मनोज बाजपेयी ने बताया कि मुझे इसमें ज्यादा दिक्कत होती है, इसलिए रात का भोजन त्याग करना कहीं ज्यादा आसान लगा और विगत 14 सालों से इसे फॉलो कर रहा हूं।
आज के दौर में दुनियाभर में पिज्जा के चाहने वालों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पिज्जा की भी नीलामी हो सकती हैा अगर आपने ऐसा सोचा है तो आप सही हैं क्योंकि अमेरिका में पिज्जा के एक टुकड़े के लिए नीलामी हुई है और इस नीलामी में चार करोड़ रुपए मिले हैं। अब आपको अंदाजा लगाना है कि इस पिज्जा के टुकड़े को किसने खाया होगा। अगर आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं तो हम आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
दरअसल, हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अमेरिकी रैपर लिल याची ने एक खाए हुए पिज्जा के स्लाइस की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि इस पिज्जा के टुकड़े की नीलामी पांच लाख डॉलर यानी करीब चार करोड़ रुपए में हुई है। रैपर याची ने ही इस बात का दावा किया है कि इसे हिप-हॉप आइकन ऑब्रे ड्रेक ग्राहम ने खाया था, जिसे उनके फैन्स ड्रेक के नाम से जानते हैं।
उसको खरीदार नहीं मिला ?
याची ने इस पिज्जा के टुकड़े को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया है। वहां उन्होंने कैप्शन लिखा कि ड्रेक के खाए इस स्लाइस को 5 लाख डॉलर में बेचना है। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रैपर ने सिर्फ यह ऐलान किया था कि इसे चार करोड़ रुपए में बेचना है और अभी तक उसको खरीदार नहीं मिला है, लेकिन वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि खरीदार मिल गया है और इस पिज्जा की नीलामी हो चुकी है।
हिप-हॉप स्टार ने खाया
फिलहाल इस बात की तो पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस पिज्जा को खरीदा कौन है। उसके नाम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन रैपर के द्वारा पोस्ट किए गए इस पिज्जा की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है। इतना ही नहीं दुनिया भर की कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बारे में बताया भी गया कि इसे हिप-हॉप स्टार ने ही खाया है।
सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar: Ek Prem Katha) साल 2001 में रिलीज हुई थी और ये सुपर डुपर हिट रही थी। फिल्म में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी ने ऑडियंस के दिल को गहराई से छुआ था। हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों मे रिलीज किया गया है। वहीं फैंस इस फिल्म के सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंं ऐसे में फैंस को ट्रीट देते हुए मेकर्स ने आज साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' का टीजर जारी कर दिया है।
'गदर 2' के टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज मे बोले गए डायलॉग से होती है। वो कहती है, “दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ वरना वो इस बार दहेज में पाकिस्तान ले जाएगा। इसके बाद सनी देओल की एंगीमैन के तौर पर लाहौर में धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। टीजर में सनी देओल इस बार हैंडपंप की जगह एक बड़ा कार्ट व्हील लेकर गुस्से में घुमाते हुए अपने दुश्मनों का सफाया करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है तारा सिंह इज बैक।"
अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद
ज़ी स्टूडियो के सीईओ, शारिक पटेल ने कहा, 'गदर: एक प्रेम कथा को फिर से रिलीज़ करने के लिए हमें जो रिस्पॉन्स मिला है, उससे हम अभिभूत हैं, यह साबित करता है कि कैसे गदर सिर्फ जनता के लिए एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक इमोशन बन गया है। हमने फैंस के लिए एक स्पेशल गिफ्ट के रूप में ‘गदर 2’ का टीज़र लॉन्च करने का फैसला किया और टीज़र को 3 दिन बाद डिजिटल रूप से लॉन्च करने की हमारी रणनीति थी, हमें उम्मीद है कि फैंस हमें गदर 2 पर भी उसी तरह प्यार और समर्थन देंगे जैसा उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा को दिया था।”
तारा, सकीना और जीते फिर दिल जीतने आ गए वापस
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, ‘गदर 2 का टीज़र ऑडियंस को यह हिंट देने के लिए था कि तारा, सकीना और जीते एक बार फिर दिल जीतने के लिए वापस आ गए हैं। हमने सोचा कि फिल्म की लीगेसी को 22 साल बाद भी जीवित रखने के लिए अपने फैंस को धन्यवाद देने का यह सबसे अच्छा तरीका है।"
तारा और सकीना का खुले दिल से होगा स्वागत
एक्टर सनी देओल ने कहा, “गदर 2 अपने आइकॉनिक पहले भाग की लीगेसी को आगे बढ़ा रही है। भारत की सबसे फेवरेट फैमिली फिल्मों में से एक को वापस लाने में सक्षम होना एक आशीर्वाद है। उम्मीद है कि दुनिया तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी।
तारा और सकीना की कहानी में एक नया चैप्टर शुरू
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कहा, "गदर: एक प्रेम कथा मेरे बर्थडे पर फिर से रिलीज़ हुई और मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट वह प्यार था जो हमें अपने फैंस से मिला। हमने महसूस किया कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी मजबूती से बसी है। गदर 2 का टीज़र तारा और सकीना की कहानी में एक नया चैप्टर शुरू करता है और हमें उम्मीद है कि हम एक बार फिर अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। बता दें कि फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर पंजाबी और हिंदी फिल्म एक्टर और डायरेक्टर मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद एक्टर ने दम तोड़ दिया और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। मंगल ढिल्लों की मौत से एक्टर का परिवार और फैंस सदमे में हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंगल ढिल्लों लंबे समय से लुधियाना के अस्पताल में भर्ती थे। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन कैंसर से जंग लड़ते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। सबसे दुख की बात ये है कि 18 जून को उनका जन्मदिन था, लेकिन बर्थडे से ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
मंगल ढिल्लों ने 1980 में एक्टिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स किया था। उन्होंने दिल्ली में थिएटर में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 1986 में टीवी शो 'कथा सागर' के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इसी साल उन्हें दूसरा टीवी शो 'बुनियाद' मिल गया था, जिसमें उन्होंने शानदार काम किया था। इसके अलावा वो जूनून, किस्मत, द ग्रेट मराठा, पैंथर, साहिल, मौलाना आजाद, मुजरिम हाजिर, रिश्ता, युग और नूरजहां समेत कई शोज में नजर आए।
इन फिल्मों में निभाया किरदार
मंगल ढिल्लों कई फिल्मों में भी नजर आए थे। उन्होंने खून भरी मांग, जख्मी औरत, दयावान, कहां है कानून, नाका बंदी, दलाल, जानशीन समेत कई फीचर फिल्मों में काम किया। मंगल ढिल्लों आखिरी बार साल 2017 में आई फिल्म तूफान सिंह में नजर आए थे।
मंगल ढिल्लों ने सिनेमा की दुनिया में शानदार काम किया था. उनकी मौत से सिनेमा जगत में सन्नाटा छा गया है. फैंस और सेलेब्स सभी उन्हें भारी मन और नम आंखों से याद कर रहे हैं. मंगल ढिल्लों तो इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा फैंस के दिल में जिंदा रहेंगी.
एसएस राजामौली की फिल्म RRR की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब फैंस जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी दमदार एक्टिंग देखने के बाद 'गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी' फेम वर्ल्ड फेमस डायरेक्टर जेम्स गन भी उनके साथ काम करना चाहते हैं। हालांकि, इस साउथ एक्टर के पास इंडिया में ही कई प्रोजेक्ट्स की भरमार हो गई है। वो इस समय 'देवरा' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी है। इस बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। ये भी खबर सामने आई है कि उनके साथ इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा जोनस हो सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक, KGF जैसी सुपरहिट मूवी बनाने वाले प्रशांत नील के साथ Jr NTR काम करेंगे। इस मूवी के लिए पहले दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर जैसी एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ रहे थे।
प्रियंका चोपड़ा को चुन लिया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिया-पाकिस्तान वॉर के बैकग्राउंड पर बेस्ड इस एक्शन-पैक्ड मूवी में लीड रोल के लिए किसी और को नहीं, बल्कि ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा को चुना गया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
'वॉर 2' में होंगे जूनियर एनटीआर
रिपोर्ट्स के अनुसार, जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे।
फिल्म में विलेन होंगे सैफ
जूनियर एनटीआर की Devara की तो इस फिल्म में सैफ अली खान तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। वो फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।
दक्षिण भारतीय और हिन्दी सिने जगत के बाहुबली फेम प्रभास देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। फैंस हमेशा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। वो किस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, किससे शादी करने वाले हैं... ऐसे ही तमाम सवाल फैंस के मन में उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं। वो अक्सर प्रभास के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा भी करते रहते हैं। कभी उनका नाम 'बाहुबली' एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ जुड़ा तो कभी 'आदिपुरुष' एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ। हालांकि, 'दिल' के मामले को लेकर प्रभास हमेशा चुप ही रहे। लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ ली है। और ये भी कह दिया है, 'मैं तिरुपति में शादी करूंगा।'
Prabhas ने ये बात 'आदिपुरुष' फिल्म के फाइनल ट्रेलर लॉन्च के दौरान कही। प्रभास भी मस्ती के मूड में नजर आए और फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं तिरुपति में शादी करूंगा।' उनका ये बात सुनकर फैंस उनकी शादी को लेकर और भी एक्साइटेड हो गए।
इवेंट के दौरान प्रभास ने मजाक-मजाक में अपने फैन्स से वादा भी किया कि वो हर साल 2 फिल्में जरूर करेंगे और हो सके तो तीसरी फिल्म भी करेंगे। ग्रैंड लॉन्च में मौजूद फैंस ने जैसे ही ये सुना, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Adipurush के प्री-रिलीज इवेंट से पहले प्रभास ने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए टीम के साथ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के दर्शन किए। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं।
मलयालम एक्टर और टेलीविजन पर्सनैलिटी कोल्लम सुधी का सोमवार को एक एक्सीडेंट में निधन हो गया। वे 39 साल के थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के कोल्लम जिस कार से ट्रैवल कर रहे थे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस एक्सीडेंट में तीन और आर्टिस्ट को चोटें आई हैं।
मिमिक्री आर्टिस्ट के साथ घर जा रहे थे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधी और मिमिक्री आर्टिस्ट वातकारा में एक इवेंट पूरा करने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। हादसे में सुधी के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें कोडुंगल्लूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। घायलों का कोडुंगल्लुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुधी की गाड़ी का ट्रक से हुआ था एक्सीडेंट
पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बिनु आदिमाली और महेश सवार थे। इनकी गाड़ी कैपमंगलम में सुबह 4.30 बजे एक ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस ने पीटीआई को बताया, "ये एक आमने-सामने की टक्कर थी।”
सीएम ने सुधी की मौत पर दुख जाहिर किया
सुधी की मौत की खबर से मलायम इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं। तमाम सेलेब्स और फैंस ने एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। इस बीच, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्टर कलाभवन शाजोन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करवंगत एक्टर को श्रद्धांजली दी। उन्होंने लिखा, "एक प्यारे दोस्त के लिए... संवेदनाएं..।"
सुधी को विभिन्न टेलीविजन कार्यक्रमों में उनकी हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता था और उन्होंने कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया है। सुधी ने एक्टर जगदीश की नकल करके दिल जीत लिया था। वह मलयालम में भी कई कॉमेडी शो में गेस्ट परफॉर्मर के रूप में दिखाई दिए थे।
महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले दो हफ्ते से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी। गूफी के भतीजे, हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। गूफी के भाई ने बताया कि आज शाम 4 से 5 बजे के बीच ओशिवारा श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एक हफ्ते पहले गूफी की तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फिर कंडीशन खराब होने पर उन्हें मुंबई लाया गया।
उनके निधन के बाद महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान बोले- गूफी ने ही ऑडिशन कराया था, हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। उन्होंने बताया कि "गूफी को पिछले दो दिनों से होश नहीं था। वे ICU में थे। महाभारत में उन्हें गूफी की वजह से ही काम मिला था। उन्होंने ही अर्जुन के किरदार के लिए मेरा ऑडिशन कराया था। मैं इसके लिए हमेशा गूफी का शुक्रगुजार रहूंगा।" फिरोज ने अर्जुन का किरदार निभाने के बाद अपना नाम फिरोज से अर्जुन रख लिया था। आज वे अर्जुन के नाम से ही जाने जाते हैं।
महाभारत से घर-घर पहचान मिली
80 के दशक में गूफी कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो 'महाभारत' से मिली थी। शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो 'जय कन्हैया लाल की' में नजर आए थे।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह यानी गोल्डन जुबली मनाई। इस दौरान उन्हें फैंस ने जमकर बधाइयां दीं और अपने आइडियल पर जमकर प्यार लुटाया। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। अपनी शादी की 50वीं सालगिरह के एक दिन बाद यानी रविवार को अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट करते हुए अपने फैंस का आभार जताया है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- 'जया और मुझे हमारी 50वीं सालगिरह की बधाई देने वालों के लिए मेरा गहरा आभार। आपका प्यार और देखभाल ही हमें सबसे ज्यादा खुशी देती है..।' बता दें कि इससे पहले 2 जून को अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की 50वीं के बारे में बात की थी। उन्होंने लिखा- '3 जून कुछ ही पलों में शुरू होगा... और साल 50 के तौर में गिने जाते हैं..। इच्छाओं के लिए प्यार सम्मान और आभार, जो आ चुके हैं और शायद आएंगे।'
वहीं अमिताभ और जया के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अपने पेरेंट्स की 50वीं सालगिरह पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी थी। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ और जया की अनदेखी पुरानी तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'शादी की 50वीं सालगिरह मुबारक हो मां और पा!'
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला जल्द ही दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी की बायोपिक में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि वह पर्दे पर परवीन बाबी की बायोपिक लेकर आ रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। उर्वशी जल्द ही इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी (Parveen Babi) में दिखाई देंगी। इस बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्राउड फील कराने की बात कही है।
जाहिर है कि पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री में बायोपिक बनाने का दौर चल गया है। अब तक कई स्टार्स किसी-न-किसी की बायोपिक में नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब उर्वशी रौतेला का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह पर्दे पर परवीन बाबी की बायोपिक लेकर आ रही है।
उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा है, फिल्म बाय वसीम एस खान। आगे बोल्ड लेटर्स में परवीन बाबी का नाम लिखा है और साथ ही दो पैराग्राफ हैं, जिसमें लिखा है कि ये फिल्म एक्ट्रेस के फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताएगी। उसके सुनहरे पलों को पर्दे पर पेश करेगी।
"Will make you proud PB": Urvashi Rautela begins prep for Parveen Babi biopic
पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड असफल रहा लेकिन मैं आपको गर्व महसूस करवाऊंगी परवीन बाबी। ऊं नम: शिवाय। वाकई ये नया सफर जादूई है।' परवीन बाबी की बायोपिक में उर्वशी रौतेला को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में मॉडलिंग से की थी। साल 1973 में उन्होंने फिल्म 'चरित्र' से अपने फिल्मी करियर शुरुआत की। जिसके बाद परवीन ने एक से बढ़कर फिल्मों में काम किया। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ परवीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही थी। 22 जनवरी 2005 को एक्ट्रेस अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं।
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के कमाऊ एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं, लेकिन उनकी पिछली फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) फ्लॉप हो गई। हालांकि, इससे एक्टर के स्टारडम पर कोई असर नहीं पड़ा। अब ऋतिक रोशन की तीन बिग बजट फिल्में एक के बाद एक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन मूवीज़ पर मेकर्स ने कई करोड़ रुपये दांव पर लगाए हैं।
ऋतिक पर 1000 करोड़ का दांव
'विक्रम वेधा' के बाद अब ऋतिक रोशन की बैक-टू-बैक तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 'फाइटर', 'वॉर 2' और 'कृष 4' शामिल हैं। इन फिल्मों पर मेकर्स ने 1000 करोड़ रुपये लगाए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि ऋतिक रोशन का एक सक्सेस ट्रैक रिकॉर्ड रहा है और यही चीज प्रोड्यूसर्स को उनकी फिल्मों पर पैसा लगाने का भरोसा देती है। फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों के लिए 1000 करोड़ रुपये एक बड़ा इनवेस्टमेंट हो सकता है, लेकिन मेकर्स को विश्वास है कि ऋतिक इसकी वसूली कर सकते हैं जैसा कि वह बॉक्स ऑफिस पर पहले भी कर चुके हैं।
'फाइटर' की शूटिंग में जुटे ऋतिक रोशन
सोर्स ने बताया कि इन दिनों ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ फिल्म फाइटर की शूटिंग में बिजी हैं। जून के आखिर तक इस फिल्म की शूटिंग कम्प्लीट हो जाएगी। इसके बाद ऋतिक रोशन पैचवर्क सीन्स और एक गाने के लिए शूट करेंगे। इस फिल्म के बाद नवंबर से ऋतिक रोशन 'वॉर 2' की शूटिंग करेंगे, जिसमें जूनियर एनटीआर भी दिखेंगे। जूनियर एनटीआर की वजह से फिल्म के बिजनेस को साउथ के मार्केट में अच्छा फायदा मिल सकता है।
साल 2024 तक ऋतिक रोशन अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'कृष 4' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा होंगे लेकिन इसकी अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। सोर्स ने खुलासा किया ऋतिक रोशन की कृष 4 को भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनाने का प्लान है।
सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में नया घर खरीदा है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इससे पहले 2021 में भी सोनाक्षी ने बांद्रा में भी घर लिया था। सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में ब्रांड न्यू अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने अपने नए घर के साथ अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं है। सोनाक्षी की तस्वीरें देखकर लगता है कि वे अब मल्टीफ्लोर सी-फेसिंग फ्लैट में रहने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपने लिविंग रूम की तीन फोटोज शेयर कीं है जिसमें वे पोज देती दिखाई दे रही हैं।
तस्वीरों में फर्नीचर और दूसरे सामान प्लास्टिक में ढंके हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपने नए अपार्टमेंट में अपने नए फर्नीचर की को सेट करते हुई नजर आ रही हैं। घर की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ सोनाक्षी ने लिखा, 'सिर पौधों और बर्तनों और रोशनी और गद्दे और प्लेटों और कुशन और कुर्सियों और मेजों, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ घूम रहा है… घर बनाना आसान नहीं है!!!'
बता दें कि इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2021 में बांद्रा में 4BHK का घर खरीदा था। वहीं जुहू में भी उनका एक अपार्टमेंट है जिसमें उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी की नई वेब सीरीज दहाड़ रिलीज हुई है जिसे लेकर वे सुर्खियों में हैं। इस सीरीज को रीमा कागती और रुचिका ऑबरॉय ने डायरेक्ट किया है।
रामानंद सागर के 'रामायण' से देशभर के घर—घर में अपनी पहचान बना चुकी सीता फेम दीपिका चिखलिया 33 सालों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। रामायण में माता सीता के किरदार को जीवंत करने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के स्वरूप में देखा जाता है।
इससे पहले दीपिका को 1990 में आए शो 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में देखा गया था। अब 33 साल बाद फिर एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। वो धरतीपुत्र नंदिनी नाम का शो कर रही हैं। शो की शूटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
दीपिका ने शो के सेट से कई सारी फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज सीरियल के मुहूर्त की हैं। उन्होंने सेट पर जो मंदिर बना है उसकी फोटो भी शेयर की है। बता दें कि इस शो की प्रोड्यूसर दीपिका खुद ही हैं।
बता दें कि दीपिका हिंदी टीवी शो में लंबे समय के बाद नजर आएंगी। हालांकि, वो फिल्मों और रीजनल लैंग्वेज शोज में काम करती दिखी हैं। उन्होंने 2017 में कलर्स गुजराती पर शो Chutta Chheda किया था। वो आयुष्मान खुराना की मूवी बाला, गालिब, नटसम्राट (गुजराती) जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं। दीपिका फ्रीडम फाइटर सरोजिनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आएंगी। उन्होंने सरोजिनी नायडू का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था।
फिल्म आदिपुरुष का पहला गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने ने आते ही दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ दी है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर के बाद इसका पहला गाना भी छा गया है। बता दें आदिपुरुष का पहला गीत 'राम सिया राम' रिलीज होने के बाद से ही यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के बोल दर्शकों को खासा पसंद आ रहे हैं। महज 1 घंटे में इस सॉन्ग को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर छाया गाना
आदिपुरुष का पहला गाना रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर छा गया है। दर्शकों को इस गाने के बोल से लेकर म्यूजिक तक बहुत पसंद आ रहा है। इसके म्यूजिक ने इस गीत को और शानदार बना दिया है। इस भक्तिमय गीत के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतसिर शुक्ला ने लिखे हैं। वहीं इस गीत को पॉपुलर सिंगर्स सचेत और परंपरा ने गाया है। इस सॉन्ग को पैन इंडिया स्टार प्रभास ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रिलीज की जानकारी अपने फैंस को दी थी। जिसके बाद फैंस में इसे लेकर खासा एक्साइटमेंट बढ़ गया था।
आदिपुरुष का ट्रेलर से लेकर सॉन्ग तक हो रहा ट्रेंड
इस फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस के बीच खूब चर्चा है। जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था उस समय इसकी खासी आलोचना हुई थी, हालांकि इसी महीने जब इसका ट्रेलर रिलीज किया गया तो उसने फैंस की खूब तारीफें बटोरीं। अब इसका पहला गाना भी लोगों के बीच खासा पॉपुलर हो गया है।
साउथ के दो सुपरस्टार्स फिल्म 'ब्रो' से धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के साथ ही #bro trend करने लगा है। नया पोस्टर इंटरनेट पर आग लगा रहा है। इनमें मामा पवन कल्याण और भांजे साईं धरम तेज हैं।
एक फ्रेम में मामा-भांजे की सुपर हिट जोड़ी को देखना टॉलीवुड इंडस्ट्री लवर्स के लिए विजुअल ट्रीट है। मेकर्स ने ट्विटर पर नया स्टिल पोस्टर रिलीज किया। दोनों बड़े स्टार्स काफी कूल लग रहे हैं। बाइक पर पैर रख मामा कैमरे की ओर देख रहे हैं। तो उनके पीछे खड़े भांजे साईं धरम तेज का चेहरा भी रौबदार दिख रहा है।
फायर कॉम्बो से उम्मीदें बरकरार
मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें पावर बाइक के पीछे ग्रे शर्ट और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में पवन कल्याण खड़े हैं। उनका सीधा पैर बाइक पर है। उनकी पीछे धरम तेज ब्रिक रेड कलर की टी शर्ट के ऊपर ऑफ व्हाइट ओवर कोट में दिख रहे हैं। इसके साथ ही फायर कॉम्बो ने प्रशंसकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है जो बोल रहे हैं- ये तो फायर कॉम्बो है।
पहली बार मामा भांजा साथ-साथ
टॉलीवुड की किसी फिल्म में पहली बार मामा भांजा की जोड़ी साथ साथ दिखेगी। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसे भांजे साई धरम ने भी साझा किया है। अपना दिल पोस्ट कर मामा को टैग कर लिखा है- मेरे On-screen & Off-screen ड्राइविंग फोर्स के साथ @PawanKalyan मामा। आपके सामने है #BROTheDuo पोस्टर जिससे मेरा दिल जुड़ा है और यकीनन आपका दिल भी जुड़ जाएगा।'
With my Ever Driving Force On-screen & Off-screen @PawanKalyan Mama ????
ये फिल्म सुपर हिट तमिल फिल्म Vinodhaya Sitham का रीमेक है। डायरेक्शन Samuthirakani ने किया है। ये वही हैं जिन्होंने तमिल फिल्म को डायरेक्ट किया था। केतिका शर्मा और प्रिया प्रकाश वारियर ने इसमें फीमेल लीड्स की भूमिका निभाई है। स्क्रिप्ट त्रिविक्रम ने लिखी है। म्यूजिक S Thaman का है। कुछ दिन पहले ही इसका पहला पोस्टर जारी किया गया था जिसको तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि दोनों पोस्टर्स काफी अलग हैं। पिछले में दोनों मेल कैरेक्टर्स के कपड़े कॉन्ट्रास्ट थे। पवन ने काले तो साईं ने सफेद पहने थे।