बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे में कुछ गरमा—गरम खाने का मन भला किसका नहीं करता, लेकिन तेल में तली हुई चीजें, सेहत बिगाड़ने का काम करती है, जिसकी वजह से ना चाहते हुए भी कई मर्तबे अपने मन को मारना पड़ जाता है।
हर किसी की तरह आप सबकी फेवरेट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को भी ये पकौड़े खूब पसंद हैं। उन्हें खाना बनाने का भी काफी शौक है। अपने Youtube चैनल पर माधुरी एक से बढ़कर एक टेस्टी रेसिपीज की वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फैमिली के साथ चार अलग-अलग तरह के पकौड़ों की रेसिपी का वीडियो शेयर किया है। इसमें डीप फ्राइड, शैलो फ्राइड, एयर फ्राइड और बेक्ड पकौड़े शामिल हैं। अगर आप तली चीजों को खाने से दूरी बना रहे और पकौड़े छोड़ भी नहीं सकते है, जो यहां माधुरी से सीखें की बिना तेल में तले पकौड़े कैसे बना सकते हैं...
प्याज के पकोड़े बनाने का सामान
प्याज - 2 मीडियम साइज
बेसन- 2/3 कप
चावल आटा- 2 बड़े चम्मच
अदरक- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
हल्दी- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा- एक चुटकी
तेल- 1 बड़ा चम्मच
पानी- 2 से 3 बड़ा चम्मच
इस तरह बनाए पकौड़े
1. सबसे पहले एक कटोरे में कटा प्याज लेकर उसमें बेसन, चावल आटा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और हरी मिर्च मिला लें।
2. अब एक चुटकी बेकिंग सोडा और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3. अब अगर जरूरी लगे तो थोड़ा-थोड़ा इलमें पानी डालें।
4. जब तक ब्राउन न हो तब तक बेक, डीप फ्राई, एयर फ्राई और शैलो फ्राई करें।
एयर फ्राइड के फायदे
एयर फ्रायर में गरम हवा से खाना पकाया जाता है। इसमें डीप फ्राइड पकोड़े की तुलना में तेल का इस्तेमाल कम होता है। एयर फ्रायर से खाने में केमिकल रिएक्शन कम होता है और ये पकोड़े काफी हल्के होते हैं। इससे पेट में एसिडिटी और खट्टी डकार नहीं बनती है। बिजली भी कम खर्च होते हैं। पकौड़े ही नहीं इस तरह से आप फ्रेंच फ्राइज, समोसे, पूरियां, कचौड़ी, पकोड़े या नगेट्स जैसी फ्राइड चीजें भी बना सकते हैं।