गणपति बप्पा मोरया…’ जयघोष के साथ महाराष्ट्र मंडल के श्रीगणेश की विदाई
2025-09-06 11:26 PM
362
0 हवन- पूजन में यजमान विनोद शेष के साथ शामिल हुए पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य और श्रद्धालुजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में हवन- पूजन और महाआरती के बाद विसर्जन के लिए लंबोदर की प्रतिमा वाहन में रखी गई। तत्पश्चात ‘गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या’ के जयघोष के साथ उन्हें विदाई दी गई। मंडल के कर्मचारियों ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ गणपति प्रतिमा को महादेव घाट के विसर्जन कुंड में विसर्जित किया।

मंडल समन्वक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि विसर्जन पहले आचार्य चेतन दंडवते ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन- पूजन कराया और गणपति बप्पा को उनके लोक जाने के लिए प्रस्थान करवाया। इसके यजमान विनोद शेष रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले, महिला प्रमुख विशाखा मदन तोपखानेवाले, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, दिव्या दीपक पात्रीकर, अरविंद जोशी, प्रशांत देशपांडे, अक्षता पंडित, अपर्णा अनिल श्रीराम कालेले, अभिषेक बक्षी, प्रवीण क्षीरसागर सहित अनेक भक्तगण भी यज्ञ में शामिल हुए।