दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल ने स्पीकर को छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्षगांठ की दी अग्रिम बधाई

 0  महाराष्‍ट्र मंडल में राज्‍योत्‍सव पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए लिया मार्गदर्शन भी


रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने मुख्‍य समन्‍वयक श्‍याम सुंदर खंगन और सचेतक रविंद्र ठेंगडी के साथ विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की और उन्‍हें  दीपावली के साथ छत्‍तीसगढ राज्‍य के रजत जयंती वर्षगांठ की अग्रिम बधाई दी। काले ने डॉ. रमन को नए विधानसभा भवन को लेकर भी पहले ही बधाई दी।
 
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ के नवन‍िर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन नवंबर के प्रथम सप्‍ताह में करेंगे। काले ने इस दौरान स्‍पीकर से एक नवंबर को महाराष्‍ट्र मंडल में आयोजित होने वाले छत्‍तीसगढ रजत जयंती वर्षगांठ समारोह के संदर्भ में जानकारी दी और इस विषय पर उनसे मार्गदर्शन भी लिया। 
काले ने डॉ. रमन को बताया कि महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में इस मौके पर छत्‍तीसगढ की लोक संस्‍कृति से जुडे कार्यक्रमों की प्रस्‍तुतियां होंगी। पूरे कार्यक्रम का संचालन भी छत्‍तीसगढी में ही होगा। विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन ने मराठी भाषी सभासदों वाले महाराष्‍ट्र मंडल के इस अभिनव आयोजन की प्रशंसा की और एक नंवबर से नवा रायपुर में होन वाले पांच दिवसीय राज्‍योत्‍सव में आमंत्रित भी किया।