दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रिंग फाइट के लिए खिलाड़ियों में उत्साह... तीन दिन जमकर किया अभ्यास

रायपुर। छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन की टीम पश्चिम बंगाल में होने वाले नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। बीते दिनों हुए सात दिवसीय कैंप के बाद अब हर शनिवार और रविवार को संत ज्ञानेश्वर स्कूल में कैंप लगाया जा रहा है। 31 अक्टूबर को अवकाश होने के काऱण इस बार तीन दिवसीय कैंप लगाया गया। प्रतिदिन सुबह 7 बजे संत ज्ञानेश्वर स्कूल ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया।

छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि एसोसिएशन के सचिव ओपी कटारिया और स्कूल की स्पोर्ट्स शिक्षिका ज्योति साहू खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दे रही है। 31 अक्टूबर, 1 और 2 नवंबर को संत ज्ञानेश्वर स्कूल खेल मैदान में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण आगामी शनिवार-रविवार को भी दिया जाएगा। 9वां नेशनल रिंग फाइट चैम्पियनशिप 12 से 14 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में खेला जाएगा।