बच्चों ने “सच का उजाला” के माध्यम से दिया एड्स जागरूकता संदेश
- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने नाट्य प्ले कर फैलाई जागरूकता
रायपुर। “हम डर नहीं, जागरूकता फैलाएँगे... हम भेदभाव नहीं, सम्मान देंगे। इस विश्व एड्स दिवस पर हम खुद से यह वादा करते हैं। ज्ञान का प्रकाश ही अंधेरे को मिटाएगा। ऐसे ही कुछ रोचक संदेश सोमवार 1 दिंसबर को विश्व एड्स दिवस के मौके पर महाराष्ठ्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में सुनने को मिला।

ग्रीन हाउस की टीम ने असेंबली में एड्स दिवस सेलिब्रेट किया। सभा का संचालन जानवी लोढ़ा ने किया। ग्रीन हाउस के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स को लेकर जागरूकता भरे संदेश दिए। एड्स क्यों होता है, उससे कैसे बचा जा सकता है। नाटक का मार्गदर्शन रचना तिवारी और निदा सुल्तान ने किया।
रचना तिवारी ने बताया कि बच्चों द्वारा प्रदर्शित नाटक “सच का उजाला” एड्स की फैलने के कारणों पर चर्च की और बचाव के उपाय बताए। नाटक के माध्यम से बच्चों ने एड्स हाथ मिलाने, गले लगने, साथ खाने-पीने, खेलने से नहीं फैलता है। कई लोग डर के कारण संक्रमित को अपने से दूर कर देते हैं, जो बहुत गलत है।