भरतनाट्यम स्पर्धा के सब जूनियर कैटेगरी में रायपुर की स्वानंदी द्वितीय
2025-12-01 03:12 PM
283
- 50वें आल इंडिया म्यूजिक एवं डांस काम्पीटिशन का हैदराबाद में आयोजन
- पुरस्कार वितरण में पहुंची तेलंगाना हाईकोर्ट के जस्टिस लक्ष्मी नारायण अलीसेठी गुरू
रायपुर। नव्य नाटक समिति और तेलंगाना संगीत नाटक अकादमी ने डिपार्टमेंट ऑफ लेंग्वेज & कल्चर, तेलंगाना सरकार के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय आल इंडिया म्यूजिक एवं डांस काम्पीटिशन में रायपुर की स्वानंदी ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर सब जूनियर कैटेगिरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राजधानी रायपुर और अपने परिजनों का नाम रौशन किया।
डीडी नगर निवासी अंकुर वंजारी की बेटी स्वानंदी ने बताया कि आयोजन में कलाकारों को लाइव आर्केस्ट्रा के साथ अपनी-अपनी प्रस्तुति देनी थी। जिसमें स्वानंदी ने मनमोहक भतरनाट्यम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। स्वानंदी ने गुरु जी. रतीश बाबू के मागदर्शन प्रस्तुति देकर स्पर्धा के सब जूनियर कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
23 नवंबर को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में तेलंगाना हार्डकोर्ट के जस्टिस लक्ष्मीनारायण अलीसेठी, तेलंगाना सरकार के सेवानिवृत्त सलाहकार डा. केवी रमन चेरी और तेलंगाना शासन के ट्रेजरी और एकाउंट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती जी वसुंधरा उपस्थित थी।