दिव्य महाराष्ट्र मंडल

शिवाजी जयंती पर जय भवानी-जय शिवाजी के नारों से गूंजा महाराष्ट्र मंडल

 

शिवाजी जयंती पर जय भवानी-जय शिवाजी के नारों से गूंजा महाराष्ट्र मंडल

- महाराष्ट्र मंडल में की गई शिवाजी महाराज की महाआरती

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। महाराष्ट्र मंडल में शिवाजी महाराज की महाआरती के साथ जय भवानी-जय शिवाजी के जयघोष ने मंडल के शिवमय कर दिया। बताते चलें कि राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान के लिए मुगम शासकों को लोहे के चने चबवाने वाले महान योद्धा और हिंदू ह्रदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती गुरुवार 19 फरवरी को महाराष्ट्र मंडल द्वारा मनाई गई।

महाराष्ट्र मंडल युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे ने बताया कि मंडल की युवा समिति की ओर युवा समिति के ओर से वीर छत्रपति शिवाजी को नमन करते हुए वर्षभर हर माह की 19 तारीफ को उनकी आरती की जाती छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम के एक-एक शब्द की अपनी अलग ही महत्ता है। छ यानी छत्तीस हाथियों का बल रखने वाला, त्र मतलब जिन्होंने मुगलों को परेशान किया, प यानी न लौटने वाला और ति मतलब तीनों लोकों को जानने वाला। वहीं शिवाजी के शि में अनुशासित, वा में व्यावसायिक चमक और जी में जिजाऊ का बेटा बताया। वहीं महाराज के म में महाराष्ट्र का गौरव, हा में जो हार नहीं मानते, रा में राज्य के शुभचिंक और ज में लोगों को राजा परिभाषित किया गया।  

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, मालती मिश्रा, रेणुका पुराणिक, डा. मंजिरी बक्षी, अक्षता पंडित, स्वाती डबली, श्रावणी मुकादम, प्रशांत देशपांडे, प्रवीण क्षीरसागर, अभय भागवतकर, पराग दलाल. अभिषेक बक्षी उपस्थित थे।