आमलकी एकादशी पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर एकादशी को होने वाला विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ इस एकादशी 29 फरवरी को आमलकी एकादशी पर उत्साह के साथ किया गया। आध्यात्मिक समिति की सदस्य मंजूषा मारकले की अगुवाई में सभी सदस्यों ने पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि हर एकदाशी को होने वाला विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ इस आमलकी एकादशी पर भी हुआ। आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भोलेनाथ मां पार्वती का गौना कराकर लाए थे। इसी के कारण रंगभरी एकादशी के दिन गुलाल की होली खेली जाती है। विशेषकर काशी में इस पर्व को होली की तरह धूमधाम से मनाया जाता है।
आज हुए पाठ के दौरान अभिनव, अलका संत, अलोक शेंडे, अंजली खेर, अर्चना जतकर, अरुण पराडकर, अंजली नलगुंडवार, दीपांजलि भालेराव, दिम्बर कर्मकार, गौरी देशपांडे, मंजूषा मारकले, प्रणिता नलगुडवार, संध्या खंगन, संजय मैराल और सपना भिमानवर शामिल हुई।