दिव्य महाराष्ट्र मंडल

11वीं-12वीं के बच्चे सीख रहे टैली... अंकुर शुक्ला ने सिखाया गोंड आर्ट

- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में चल रहा 10 दिवसीय समर कैंप

रायपुर। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन जहां 11वीं और 12वीं के बच्चों को टैली की बेसिक ट्रेनिंग दी गई। वहीं जनजातीय समाज का प्रतिनिधित्व करता गोंड आर्ट भी बच्चों को सिखाया गया। जिसके लिए आज विद्यालय में विशेष रुप से गोंड आर्ट एक्सपर्ट शुक्ला पहुंची थी। उन्होंने बच्चों को गोंड आर्ट की बारिकीयां सिखाई।

समर कैंप प्रभारी अपर्णा आठले ने बताया कि आज से 11वीं-12वीं के बच्चों के लिए टैली क्लासेस भी शुरू की गई। 'करियर की पाठशाला' कोचिंग सेंटर के संचालक जगदीश हबलानी ने 11वीं 12वीं के विद्यार्थियों को कंपनी क्रिएशन, जर्नल लेजर एंट्री, कीबोर्ड हैंडलिंग आदि सिखाया। विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक वर्षा गिरी भट्ट, रोशन सिंह राजपूत, शेफाली ठाकुर ने इसमें मदद की।

आठले ने बताया कि आज अंकुर शुक्ला द्वारा गोंड आर्ट का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। गोंड आर्ट में प्राकृतिक रंग और प्रकृति से संबंधित चित्र बनाए जाते है। श्रीमती शुक्ला ने बच्चों को बताया कि कैसे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। श्रीमती शुक्ला को प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने स्कूल मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा श्रीमती शुक्ला ने अपने हाथों की एक कृति विद्यालय को भेंट की। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि समर क्लासेस में बेस्ड आउट ऑफ वेस्ट एक्टिविटी जोड़ी जा रही है। टैली क्लासेस भी एक हफ्ते तक चलेंगे जिससे  सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।