अक्षय तृतीया पर राहगीरों को पिलाया शीतल पेय
रायपुर। अपने सेवा भावी कार्यों के बीच महाराष्ट्र मंडल की अमलीडीह महिला केंद्र के सदस्यों ने अक्षय तृतीया के अवसर पर भीषण गर्मी को झेल रहे राहगीरों को शीतल पेयजल पिलाया। महिला केंद्र के सदस्यों ने लगभग 250 गिलास शीतल पेय वितरित किया।

अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाकरे ने बताया कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल पेय काफी राहत देता है। अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने अक्षय तृतीया के अवसर शीतल पेयजल का वितरण किया। न्यू राजेंद्र नगर के साईं मंदिर के पास दोपहर 4 से 6 बजे तक राहगीरों को शीतल पेय का वितरण किया गया। शीतल पेय पीकर राहगीर तृप्त हुई। इस कार्य में अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाडे, डॉ अरुणा अय्यर, प्रीति तमेय, रेणुका टोमे और डा शोभा सोनाये शामिल थी।