दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सियान गुड़ी में एकादशी निमित्त भगवन नाम लेखन.. सुबह आध्यात्मिक समिति ने किया पाठ

  - आध्यात्मिक समिति ने सुबह आनलाइन किया विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर एकादशी पर होने वाले विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के साथ इस एकादशी पर सियान गुड़ी में भगवान के नाम का लेखन भी किया गया। एकादशी के दिन सुबह आनलाइन मोड पर अनुपमा नलगुंडवार ने पाठ कराया। वहीं समाज कल्याण द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में एकादशी निमित्त भगवन के नाम का लेखन किया गया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि इस एकादशी पर समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में भगवन नाम का लेखन किया गया।  सियान गुड़ी में आने वाले लखन लाल साहू, केके पाठक, योगेश सेंगर, जीपी जोशी और ओपी सोनी ने कापी के पन्नों पर जय श्री राम, सीता राम नाम का लेखन किया।

आस्था काले ने आगे बताया कि आध्यात्मिक समिति की ओर  से हर एकादशी पर होने वाले विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ आनलाइन मोड पर किया गया। इस बार समिति की सदस्य अनुपमा नलगुंडवार ने पाठ करवाया। इस दौरान अंजली खेर, अलोक शेंडे. अनुजा महाडिक, अनुपमा नलगुंडवार, अरुण पराडकर, अरविंद जोशी, दीपांजलि भालेराव, गौरी शेंडे, रोहिणी नेने, संध्या खंगन, संजय मैराल, शुभदा अगस्ती, वर्षा करंजगांवकर शामिल हुई।