तीज महोत्सव में नये पुराने गानों पर डांस कर महिलाओं ने जमाया रंग
- अवंती विहार महिला केंद्र का आयोजन, शिल्पा बनी सावन क्वीन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अवंती विहार महिला केंद्र की महिलाओं द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में नये पुराने फिल्मी गानों में महिलाओं द्वारा किए डांस ने खूब तालियां बटोरी। महिलाओं ने डांस ने आयोजन में रंग जमा दिया। वहीं शिल्पा चौधरी को सावन क्वीन चुना गया। कार्यक्रम का संचालन सौमनिशा दासे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम की शुरूआत ‘बरसाने की छोरी’ गीत पर योगिता लाखे ने डांस की प्रस्तुति के साथ किया। सदस्यों का स्वागत मनीषा दासे ने किया। फिर लीना मंजुमदार, मनीषा दासे, शरयू टैम बोली, योगिता लाखे, श्वेता फटाले, स्मिता राजे और डॉ. अदिति पांडे ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। स्मिता राजे ने ‘छम, छम पायल बाजे’ और सौमनिशा और डॉ. अदिति पांडे ने देसी गर्ल पर एक सुंदर डांस पेश किया।
इस अवसर पर मनीषा दासे ने हेल्थ और डाइट के सब्जेक्ट पर सुंदर जानकारी सभी के साथ साझा की। ग्रुप ने एक ग्रुप सॉग पेश किया, जिस पर ऑडियंस ने भी सुंदर रिस्पॉन्स दिया। गाने के बोल थे। कभी किसी से माफी मांगो, कभी किसी को माफ कर दो।
डांस की श्रृंखला के बाद सभी ने रैप वाक किया।, सभी प्रतिभागियों से कुछ सवाल पूछे गए और बैलून गेम खिलाया गया। अंत में इन सभी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को सावन क्वीन चुना गया। पहले स्थान पर आकर शिल्पा चौधरी सावन क्वीन बनी। वहीं दूसरे स्थान पर शुभदा चौधरी और तीसरे स्थान पर अनुजा बोराडे रही। डांस करने वाली सदस्यों को केंद्र की तरफ से प्रेरणा अवॉर्ड दिया गया। अंत में ऑर्गनाइज़र सुदेशना मेने ने सभी का आभार जताया।
इस प्रोग्राम में जागृति भाकरे, गीता हरे, शुभदा चौधरी, आशा तंबोली, विजया गोरे, मनीषा दासे, लीना मजूमदार, शिल्या चौधरी, अनघा असवाले, भारती देवरंकर, अनुया तुम्बडे, भारती कुर्वे, सुजाता देशपांडे, अंजलि कु रंजेकर, अंजू फुंडे, योगिता लाखे, स्मिता राजे, श्वेता फुटाले, अदिति पंडित, जयश्री ब्रह्मणकर, आनंदी ब्रह्मणकर, अनुजा बोराडे, सुदेशना मेने और मनीषा दासे मौजूद थीं।