पहुंची थी रक्तदान करने.. फिर एक मरीज का फोन आया तो पहुंची मेकाहारा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सभासद समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए हमेशा तत्पर रहते है। 23 सितंबर को इनडोर स्टेडियम में आयोजित रक्तदान शिविर में महिला सभासदों ने अपनी इसी तत्परता का परिचय दिया और बड़ संख्या में रक्तदान करने पहुंची। वहीं एक सभासद के बाद किसी परिचित का फोन आया कि उनके किसी परिचित को हार्ट अटैक आया है और इमरजेंसी में बी नेगेटिव फ्रेश ब्लड की जरूरत है। ऐसे में मंडल की कार्यकारिणी और स्वास्थ्य समितियों की प्रभारी आस्था काले ने तत्परता दिखाई और मेकाहारा पहुंचकर गीता देवी पांडे के लिए रक्तदान किया।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि हम सभी महिलाएं रक्तदान करने के लिए इनडोर स्टेडियम बैठी अपनी पारी का इंतजार कर रही थी। उसे समय मेरे पास एक परिचित का फोन आया कि उनके संबंधी गीता देवी पांडे को हार्ट अटैक आया है, और उन्हें तत्काल बी नेगेटिव फ्रेश ब्लड की आवश्यकता है। यह जानकारी जब हमारी कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले को हुई तो उन्होंने खुद से तत्परता दिखाते हुए कहा कि मेरा ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव है, मैं वहां जाकर रक्तदान कर दूंगी। फिर वे तुरंत पहले घर पहुंची फिर अपने पति अभय काले के साथ मेकाहारा पहुंची और गीता देवी पांडे के लिए रक्तदान किया।