महाराष्ट्र मंडल पहुंच कथावाचक गुरुवर धनंजय शास्त्री वैद्य ने की गणपति बप्पा की पूजा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल भवन में प्रतिष्ठित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के दर्शन करने शुक्रवार को मुंबई से छत्तीसगढ़ पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक गुरुवर धनंजय शास्त्री वैद्य पहुंचे। गुरुवर शास्त्री ने भगवान श्रीगणेश की दर्शन किये। साथ ही पूजा स्थल पर बनाई गई महाराष्ट्र की देवियों की झांकी की अवलोकन कर प्रशंसा की।
पूजा और मंडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। वहीं महाराष्ट्र शासन द्वारा गणेशोत्सव का राज्य उत्सव का दर्जा दिए जाने पर रायपुर में आयोजित तीन कार्यक्रमों की प्रशंसा की कहा कि ऐसे आयोजनों से उन लोगों को भी महाराष्ट्र की संस्कृति व लोक कला की जानकारी हो जाती है, जो अब तक उन बातों से अनभिज्ञ थे। गुरुवर धनंजय शास्त्री वैद्य धमतरी जिले में भागवत कथा प्रवचन के लिए पधारे हैं। धमतरी जाने के पहले उन्होंने महाराष्ट्र मंडल में अपनी गरिमामय उपस्थिति दी।

बताते चलें कि गुरुवर धनंजय शास्त्री वैद्य का बीते वर्ष 2025 में महाराष्ट्र मंडल में श्रीमद भागवत कथा सुनाई थी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण क्षीरसागर, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी उपस्थित थे।