गणपति बप्पा मोरया…’ जयघोष के साथ महाराष्ट्र मंडल के श्रीगणेश की विदाई
2026-09-25 11:00 PM
17
0 हवन- पूजन में यजमान विनोद शेष के साथ शामिल हुए पदाधिकारीगण
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में हवन- पूजन और महाआरती के बाद विसर्जन के लिए लंबोदर की प्रतिमा वाहन में रखी गई। तत्पश्चात ‘गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या’ के जयघोष के साथ उन्हें विदाई दी गई और महादेव घाट के विसर्जन कुंड में विसर्जित किया।
मंडल मुख्य समन्वक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि विसर्जन पहले आचार्य चेतन दंडवते ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन- पूजन कराया और गणपति बप्पा को उनके लोक जाने के लिए प्रस्थान करवाया। इसके यजमान विनोद शेष रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, महिला प्रमुख विशाखा मदन तोपखानेवाले, निरंजन पंडित, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, अरविंद जोशी, अक्षता पंडित, अनिल श्रीराम कालेले, रविंद्र ठेंगड़ी सहित दिव्यांग बालिका विकास गृह की बच्चियों यज्ञ में शामिल हुई