दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में शुरू हुआ गरबा प्रशिक्षण.. पहले दिन प्रतिभागियों में दिखा उत्साह

रायपुऱ। महाराष्‍ट्र मंडल की युवा समिति की ओर से महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराजा सभाकक्ष में शुक्रवार 2 अक्टूबर से तीन दिवसीय गरबा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। राष्‍ट्रीय स्‍तर के आयोजनों की विजेता रहीं गरबा विशेषज्ञ रुचि गेनानी ने कार्यशाला के पहले दिन प्रशिक्षणार्थियों को गरबा के  बेसिक स्टेप्स बताए।

युवा समिति की महिला प्रमुख श्रावणी मुकादम ने बताया कि गरबा सीखने आने वालों को इन तीन दिनों में घोड़ा, छोकरी, चकरी, मंडली, ताली, धकला, टिमली, डोडिया, सनेडी, सरकारी, हिंज, कानुडो सहित सभी प्रकार सिखाए जाएंगे। बतादें कि महाराष्‍ट्र मंडल में नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा महोत्‍सव में हम बेहद अनुशासित और आध्‍यात्मिक गरबा करने के लिए हर आयु के भक्‍तजनों को प्रोत्‍साहित कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र मंडल में लगाई जा रही  यह कार्यशाला भी हमारी इसी सोच का  प्रमुख हिस्‍सा है। गरबा सीखने के इच्‍छुक प्रतिभागी वे अभी भी उसे युवा समिति की श्रावणी मुकादम अथवा महाराष्‍ट्र मंडल कार्यालय में आकर अपना पंजीयन करवा सकते है।