‘रामा रामा रटते रटते...’ की धुन पर गूंज उठा भागवत पंडाल
2026-10-04 06:21 PM
56
0- धमतरी में ‘मिले सुर हमारा’ की सुमधुर प्रस्तुतियों पर झूम उठा भागवत कथा का पंडाल
रायपुर। धमतरी के महालक्ष्मी ग्रीस में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के छठवें दिन रायपुर की संगीत टीम ‘मिले सुर हमारा’ ने अपनी भजन संध्या से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। छह दिनों से जारी भागवत कथा सप्ताह में व्यास पीठ पर मुंबई शंकराचार्य पीठ के वेदमूर्ति ब्रह्मचारी धनंजय शास्त्री वैद्य कथा प्रवचन कर रहे हैं। इसी तारतम्य में छठवें दिन प्रवचन के बाद सुप्रसिद्ध भजन समिति ‘मिले सुर हमारा’ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम का प्रारंभ सुमीत मोडक ने ‘तू सुखकर्ता तू दुखहर्ता’ गाकर किया। इसके बाद अक्षदा मातुरकर ने ‘ओ कान्हा अब तो मुरली की’, ‘हे गोपाल कृष्ण और अंतरी माझा’ गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। अजय पोतदार ने ‘टाळ बोले चिपळी ला...’ और ‘श्री राम जय राम जय जय राम की सधी हुई प्रस्तुति दी। सुकृत गनोदवाले ने ‘ज्या सुखा कारने’, ‘शंकर तेरी जटा में’ गाकर भजन के मूड को बदला। सुमीत ने गाये भजन ‘रामा रामा रटते रटते...’ में श्रोता झूम उठे।
व्यास पीठ से विशेष मांग पर नन्ही शारवी ने सुंदर भजन गाये। भजन संध्या के सूत्रधार आचार्य रंजन मोडक रहे। व्यवस्था में सोनम गनोदवाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति की आस्था काळे ने बताया की पराड़कर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में कथा प्रवचन के साथ-साथ विभिन्न सम सामयिक विषयों, यथा पारिवारिक सामाजिक तथा देशकाल की परिस्थितियों पर समस्याओं पर चर्चा और मार्गदर्शन भी प्रश्नोत्तरी के माध्यम से आचार्य द्वारा दिया जा रहा है। कथा प्रवचन के बाद सुमधुर भजनों की सरिता का आनंद उठाने रायपुर से महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष अजय काळे, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन, सचेतक रविंद्र ठेंगडी, अभय काळे विशेष रूप से उपस्थित थे।