महाराष्ट्र मंडल की बैठक 10 अक्टूबर को, आगामी आयोजनों पर होगा मंथन
2026-10-09 07:44 PM
99
- 23 से शुरू हो रहे तीन दिवसीय मराठी मेले की तय की जाएगी रूपरेखा
- 20 अक्टूबर से आठ नवंबर तक चलेगा दिवाली व्यंजन प्रोजेक्ट
रायपुर। महराष्ट्र मंडल में अक्टूबर व नवंबर माह में होने वाले कार्यक्रमों और दिव्यांग बच्चियों के सहायतार्थ दिवाली फराळ (व्यंजन) की बिक्री को लेकर अति आवश्यक बैठक का आयोजन शनिवार, 10 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से महाराष्ट्र मंडल परिसर, चौबे काॅलोनी में किया गया है। वहीं इस अवसर पर हिंदी सिनेमा के ख्याति प्राप्त सिने स्टार नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि शनिवार को आयोजित बैठक में सर्वप्रथम 16 से 18 अक्टूबर तक होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर चर्चा की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर युवा समिति व अन्य सहयोगी समितियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सुनिश्चित किए जाएंगे।
दंडवते के अनुसार दशहरा पर रावण दहन और 23 से 25 अक्टूबर तक होने वाले मराठी सोहळा (मेला) पर भी चर्चा होगी। स्टालों की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी तय करने का साथ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। वहीं आठ नवंबर को होने वाले दिवाली पाहट को लेकर नवोदित कलाकारों को मंच देने का प्रयास किया जाएगा
दंडवते ने आगे बताया कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 20 अक्टूबर से आठ नवंबर तक दिव्यांग बालिका विकास गृह सहायतार्थ मिशन दिवाली व्यंजन चलाया जाएगा। इस कार्य में कार्यकारिणी सदस्यों के साथ विभिन्न प्रकल्पों और समितियों की सहभागिता और मंडल के स्टाफ की जिम्मेदारियां तय करनी है। दंडवते ने बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों, समिति समन्वयकों, प्रमुखों, सदस्यगणों, महिला केंद्रों की संयोजिका और सह संयोजिकाओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है।