मराठी निबंध स्पर्धा में दिखा उत्साह... हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने लिखे निबंध
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की साहित्यिक समिति की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को दोपहर 12 से मराठी निबंध स्पर्धा आयोजित की गई। बतादें कि इस प्रतियोगिता को मुख्यत: बृहन्न महाराष्ट्र मंडल नई दिल्ली और राज्य मराठी विकास संस्था मुंबई आयोजित किया गया।
साहित्यिक समिति की समन्वयक कुमुद लाड ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सबसे अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस वर्ग के लिए निबंध का विषय ‘नवाचार विकसित राष्ट्र की नींव’, ‘वृद्धाश्रम और पालनाघर दोनों समान हैं क्या’ और ‘युवा पीढ़ी के अहंकार और घरों में वरिष्ठों का गिरता मानसिक धैर्य’ था। प्रतिभागियों ने तीनों में से एक विषय पर निबंध लिखे विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया।
कुमुद लाड ने आगे बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु वाले वर्ग में विलास साखरे, गणेशा जाधव, मंगल जाधव, स्वाती मोड़क, अंजली खेर, प्रीति सुराधनीवार, स्मिता चांदे, प्रीति रणदिवे, अनुजा महाड़िक, जया भावे, अनघा करकशे, वंदना काले, सरिता फड़के और हेमंत मार्डीकर ने भाग लिया।