रायपुर। मध्य प्रदेश मराठी अकादमी की अभिनव मराठी पुस्तक वाचन स्पर्धा में महाराष्ट्र मंडल रायपुर के प्रतिभागियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। वरिष्ठ ग्रुप में 90 प्रतिशत अंकों के साथ मुकुंद शिलेदार और उनकी पुत्र वधू मंजूषा शिलेदार संयुक्त रूप से विजेता रहे। स्मिता चांदे उप विजेता रहीं। इस स्पर्धा में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वरिष्ठ ग्रुप में वपु काळे लिखित ‘दोस्त’ कनिष्ठ ग्रुप में जीबी देशमुख लिखित ‘फुला मामाच्या देशात’ पुस्तक वाचन स्पर्धा के लिए थी। रायपुर महाराष्ट्र मंडल केंद्र से 21 वरिष्ठ, तीन कनिष्ठ प्रतिभागी थे। मध्य प्रदेश मराठी अकादमी ने अभिनव वाचन स्पर्धा के परिणाम 20 अक्टूबर को इंदौर से घोषित किए। सभी प्रविष्टियों के प्रयास उत्कृष्ट रहे इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह की तिथि व स्थान मध्य प्रदेश मराठी अकादमी की ओर से घोषित किया जाएगा।