दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सड्डू मोवा महिला केंद्र ने मनाया कोजागिरी उत्सव

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सड्डू मोवा महिला केंद्र द्वारा मंगलवार 27 अक्टूबर को कोजागिरी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ भुला बाई के गीत गाए। 

 सड्डू मोवा केंद्र की संयोजिका शालिनी जोशी ने बताया कि  कोजागिरी उत्सव माधवी मोघे (मेट्रो पार्क ) घर पर आयोजित किया गया। उत्सव का शुभारंभ राम रक्षा  स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। केंद्र की सदस्य विनया करदले ,दिप्ती मुक्तिबोध, मंजुषा काळकर के साथ मिलकर सभी ने भूलाबाई के गाने गाए। सब अपने घर से भुलाबाई के लिए खाऊ (खाने कि वस्तु ) डब्बे में लाए थे। बिना खोले डब्बे में क्या हैं बताना था भोग लगा कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

शालिनी जोशी ने बताया कि फिर एक गेम खेला गया, जिसमें एक बोर्ड पर 10 गिलास चार, तीन, दो और एक के क्रम में रखे थे।  चाँद पर गाना गाते गाते टेबल पर एक टप्पा दे कर ग्लास में गेंद डालना था। नम्बर में बॉल के साथ गाने में भी नम्बर दिया गया। जिसमें प्रथम  मंजुषा काळकर, द्वितीय दिप्ती मुक्तीबोध, तृतीय शीतल तलेगाँवकर रही। इस अवसर पर उर्वशी उरगाँवकर, मनीषा होशंगाबादे, जया चाँदवसकर, माणिक आचार्य, मृणालिनी सुरावधनीवार, अर्चना भंणडारकर, प्राजक्ता एतुलवार, प्राजक्ता ठाकरे , रेणुका पुराणिक ,आरती पोद्दार ,सविता अलोणे ,माधुरी बर्वे उपस्थित रहीं।