दिव्य महाराष्ट्र मंडल

कनकेश्वर महादेव मंदिर में महाराष्ट्र मंडळ और मराठा समाज करेगा पौधारोपण

रायपुर। पर्यावरण को सहेजने के लिए वचनबद्ध महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति लगातार पौधारोपण का काम कर रही है। पर्यावरण समिति के इस पौधारोपण अभियान में अब मराठा समाज रायपुर भी जुड़ चुका है। मंडळ की पर्यावरण समिति और मराठा समाज रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 6 अगस्त को कबीर नगर स्थित कनकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।

मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि 6 अगस्त को सुबह 8 बजे कनकेश्वर शिव मंदिर प्रांगण कबीर नगर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान दोनों  समितियों  के पदाधिकारी  उपस्थित रहेंगे। महाराष्ट्र मंडळ के पर्यावरण समिति के उप प्रमुख वैभव बर्वे ने कहा कि पौधों में प्रमुख रूप से  बेल, शमी, आंवला मुनगा, आम, करंज कचनार, काला सिरस,  गुलमोहर, शिशु समेत कई प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।

बतादें कि महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति पौधरोपण को लेकर लगातार अभियान चला रही है। पचपेड़ी नाका से माना पर डिवाइडर में पौधों लगाने के साथ ग्राम मोहदा और दतरेंगा में भी वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का यह अभियान कई गांवों में लगातार किया जा रहा है।