पर्यावरण समिति ने मंगलागौरी पूजन में शामिल लोगों को दिए पौधे और कपड़े के थैले
रायपुर। पर्यावरण को सुरक्षित रखने और संजोने के लिए महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की पर्यावरण समिति लगातार काम कर रही है। समिति पर्यावरण संरक्षण को लेकर मिलने वाले एक भी मौके को नहीं छोड़ती। महाराष्ट्र मंडळ में हुए मंगलागौरी उद्यापन के दौरान मंडळ की पर्यावरण समिति ने पूजन में शामिल सभी महिलाओं को बेल का पौधा भेंट किया। वहीं पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक कर रही मंडळ सदस्य शुभांगी आप्टे ने सभी को कपड़े की थैलियां भेंट की।
पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि महाराष्ट्र मण्डल परिसर में महाराष्ट्र मण्डल महाराष्ट्र संस्कार केंद्र द्वारा 12 सितंबर को श्री मंगलागौरी व्रत का पूजन कर उद्यापन किया गया। 12 महिलाओं ने पूजन में हिस्सा लिया। वहीं पूजन के पश्चात पर्यावऱण समिति ने सभी महिलाओं को बेल का पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत चौधरी, सृष्टि दंडवते, अनघा करकशे, मॄदुल कुलकर्णी, शुभांगी आपटे , उपप्रमुख वैभव बर्वे, प्रमुख अभय भागवतकर ने सभी सदस्यों को पौधों का संरक्षण करने और कपड़े की थैलियां उपयोग में लाने को कहा। उपस्थित सदस्यों को शुभांगी आपटे ने थैलिया बांटी।