चंद्रयान-3 के विज्ञानी आर आदित्य को सुने आकाशवाणी में... उद्घोषक दीपक हटवार करेंगे चर्चा
रायपुर। चंद्रयान-3 की सफलता आज हर किसी की जुबान में है। देश के इतिहास में 23 अगस्त 2023 एक सुनहरे अक्षर में लिखा जा चुका है। इसरो की चार सालों की अथक मेहनत का परिणाम दुनिया ने अपनी आंखों से देखा और साक्षी बने। वास्तव में इस खुशी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का परिणाम था।
चंद्रयान-3 की सफलता में छत्तीसगढ़ का नाम भी सम्मान के साथ शामिल हुआ है। भारत के इस सपने को पूरा करने में रायपुर के आर आदित्य के योगदान को उल्लेखित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इसरो के विज्ञानी और संत ज्ञानेश्वर विद्यालय रायपुर के पूर्व छात्र आर आदित्य का साक्षात्कार 15 सितंबर को सुबह 8.30 बजे आकाशवाणी रायपुर के प्रायमरी चैनल में प्रसारित होगा। उनका यह साक्षात्कार आकाशवाणी पर महाराष्ट्र मंडल के ही सदस्य दीपक हटवार लेंगे। इसे मोबाइल एप news on air पर भी सुन सकते हैं।