दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मना हिंदी दिवस... बच्चों की पढ़ी हिंदी की कविताएं

रायपुर। विभिन्न शैक्षणिक व साहित्यिक, समाजिक संस्थाओं द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में भी हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कविता पाठ करने के साथ स्वर और व्यंजन की महत्ता पर चर्चा की।

स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि आज स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि सद्भावना का सार हिंदी है, दोस्तों आपस का सद व्यवहार हिंदी है। उन्होंने कहा कि बदलेंगे हालात हमारे यह धरा भी मुस्कुराएगी, जन जन की भाषा हिंदी जब दिल से अपनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि हिंदी दिवस पर बच्चों द्वारा कविता पाठ, वर्णमाला का पाठ, स्वर और व्यंजन का ज्ञान पर बच्चों ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक ड्राइंग भी बनाई। जिनमें हिंदी के प्रति बच्चों का प्रेम झलक रहा था।