"मोर छत्तीसगढ" थीम पर महाराष्ट्र मंडळ में फ्री हैंड रंगोली स्पर्धा... नगर स्तरीय आयोजन में कोई भी ले सकता है भाग
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ अपने दो दिवसीय मराठी सोहला में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस भी मनाने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में नगर स्तरीय फ्रीहेंड रांगोळी स्पर्धा आयोजित की जा रही है। रंगोली स्पर्धा की थीम "मोर छत्तीसगढ" रखा गया है। स्पर्धा 28 अक्टूबर शनिवार शाम 4 बजे होगी।
महाराष्ट्र मंडल की सहसचिव और फ्री हैंड रंगोली स्पर्धा की प्रभारी गीता श्याम दलाल ने बताया कि स्पर्धा के लिए 100 रुपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को रंगोली अपने साथ लाना होगा। प्रतिभागियों को रंगोली बिना देखे बनाना होगा। स्पर्धा में शामिल होने के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 3.15 को निर्धारित किया गया है।
प्रतिभागियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। स्पर्धा के लिए 4 x 4 फीट की जगह दी जाएगी। इस स्पर्धा में आयु की सीमा नहीं है l स्पर्धा में कोई भी बच्चे, महिला या पुरुष भाग ले सकते है l निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा। स्पर्धा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मंडल की सहसचिव गीता श्याम दलाल, 9424217229, कला एवं संस्कृति समिति प्रमुख अजय पोतदार 7354243026, पर्यावरण समिति प्रमुख अभय भागवतकर 9993399596 से संपर्क किया जा सकता है।