महिलाओं के लिए फ्लडलाइट क्रिकेट मैच 16-17 दिसंबर को
2023-12-05 08:22 PM
314
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की खेलकूद समिति की ओर से महिलाओं के लिए नगर स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 16 और 17 दिसंबर को किया जा रहा है। क्रिकेट मैच का आयोजन मंडल द्वारा संचालित प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल मैदान में शाम 5.30 बजे से होगा। इस मैच में 8 खिलाड़ियों की टीम हिस्सा लेगी।
खेलकूद समिति प्रभारी गीता दलाल ने बताया कि खेल के प्रति महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 दिसंबर, शनिवार को शाम 5 बजे होगा। 17 दिसंबर को फाइनल मैच शाम 6 बजे होगा और उसके बाद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
मंडळ की खेलकूद समिति ने मैच को लेकर कुछ नियम निर्धारित किए हैं, जो सभी खिलाड़ियों और टीम पर लागू होंगे। खेलकूद समिति के प्रमुख ओपी कटारिया ने बताया कि प्रत्येक टीम में आठ खिलाडी होंगे। इसमें एक कोच के साथ सात खिलाडी़ होंगे। प्रत्येक टीम को प्रवेश शुल्क के रुप में 800 रुपये जमा करना होगा। मैच महिलाओं के लिए है इसलिए मैच के नियमों में थोड़ी शिथीलता बरती जाएगी। स्पर्धा में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को मैच के समय लोवर, टी-शर्ट और शूज पहनना अनिवार्य होगा। यदि टीम चाहे तो एक रंग का टी. शर्ट पहन सकती है।
समिति के उपप्रमुख सुधीर जाऊलकर और हेमंत मार्डिकर ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तारीख 12 दिसंबर मंगलवार शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। प्रवेश शुल्क महाराष्ट्र मंडळ ऑफिस में जमा करा सकते हैंl सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। विजेता व उपविजेता टीमों को रनिंग ट्राॅफी दी जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में आकर्षक इनाम भी रखे गये हैं।
स्पर्धा में शामिल होने के लिए गीता श्याम दलाल 9424217229, ओपी कटारिया (प्रमुख) 9131513357, सुधीर जाऊलकर, (उपप्रमुख) 9827111477, हेमंत मार्डिकर, (उपप्रमुख) 9993059700 और आयोजन समिति के सदस्य परितोष डोनगांवकर 9926000300 से संपर्क किया जा सकता है।