दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सलाहकार समूह की सदस्य बनी शताब्दी पांडे

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की आजीवन सभासद और  सहकार भारती की महिला सहकारिता राष्ट्रीय प्रमुख शताब्दी सुबोध पांडे को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग  के सलाहकार समूह की सदस्य नियुक्त किया गया है। वे अब सरकारी नीतियों के संदर्भ में महिलाओं के अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर आयोग, मानवाधिकारों के नजरिए से कानून, नियम, आदेश आदि के बेहतर कार्यान्वयन के लिए सुझाव/सिफारिशें देंगी। 
 
शताब्दी पांडे ने बताया कि आगामी 14 मार्च को महिलाओं के इस कोर ग्रुप की बैठक नईदिल्ली आयोग के मुख्यालय में आयोजित की गई है। सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता एस विजया भारती, आयोग के माननीय सदस्य करेंगी। बैठक को लेकर विषय तय कर दिए गए है। 

शताब्दी पांडे ने बताया कि महिलाओं के हितों और उनके अधिकारों को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे काम किए जाएंगे। 14 मार्च को होने वाली मीटिंग के बाद चीजें और स्पष्ट हो जाएगी। 

महाराष्ट्र मंडळ की आजीवन सभासद शताब्दी सुबोध पांडे को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग मानव अधिकार आयोग के सलाहकार समूह की सदस्य नियुक्त किए जाने पर महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काळे, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन सहित पूरी कार्यकारिणी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।