महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों में राम रक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा पाठ 30 मार्च को
2024-03-29 07:12 PM
603
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से 30 मार्च, शनिवार को शाम 7:00 बजे विभिन्न केंद्रों के माध्यम से शहर भर के अनेक मंदिरों में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का कई बार पाठ किया जाएगा। समिति प्रमुख आस्था काले ने बताया कि 6 जनवरी से शुरू यह अभियान अब अपने 13वें सप्ताह पर पहुंच चुका है। इसमें महाराष्ट्र मंडल के 15 केंद्रों में से लगभग 10 केंद्र शामिल हो रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के रहवासी पहले इन केंद्रों के सदस्य, खासकर महिलाएं व बच्चे समीपस्थ मंदिरों में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का पांच अथवा 11 बार पाठ करते हैं और यही स्थिति हनुमान चालीसा पाठ को लेकर भी रहती है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र मंडल के इस अभियान से मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु भी स्वस्फूर्त जुड़ रहे हैं।