दिव्य महाराष्ट्र मंडल

विश्व स्तरीय पद्य संकलन ‘चन्द्रयान-3, विश्व कीर्तिमान’का विमोचन

रायपुर। विश्व स्तरीय पद्य संकलन चन्द्रयान-3, विश्व कीर्तिमानका विमोचन समारोह वृंदावन हॉल में रविवार को आयोजित किया गया। इस काव्य संकलन में छत्तीसगढ़ और देश- विदेश के 123 रचनाकारों ने अपनी कविताओं में चन्द्रयान 3 की सफलता पर अपनी काव्य रचनाएं प्रेषित की थी।

काव्य संकलन के विमोचन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रुप में महंत रामसुन्दर दास पीठाधीश दूधाधारी मठ के साथ डा. उदयभान सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच,  रामेश्वर वैष्णव वरिष्ठ साहित्यकार, डा. स्नेहलता पाठक व्यंग्यकार, डा. सुशील त्रिवेदी पूर्व चुनाव आयुक्त, सोनल शर्मा प्रभारी  गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

इस मौके पर महाराष्ट्र मंडल रायपुर के पांच आजीवन सभासद सम्मानित किए गए। इन्हें संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, वैदिक प्रकाशन, चन्द्रयान 3 विश्व रिकार्ड होल्डर की ओर से सम्मानित किया गया है। इनमें आजीवन सदस्य डा.. जेएस उरकुरकर, सुश्री कुमुद लाड, डा. कमल वर्मा, मुकुन्द श्रीधर शिलेदार, ज्योति परमाले सम्मानित हुई।