समाज में एकजुटता जरूरी, आज एकजुटता ने ही बांग्लादेश में दिखाई शांति की राहः देशपांडे
2024-08-15 01:53 PM
340
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के कामकाजी महिला वसती गृह में ध्वजारोपण के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडल के वरिष्ठ आजीवन सभासद प्रशांत देशपांडे ने कहा कि आज हम 78वां स्वाधीनता दिवस मना रहे है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, लोगों की एकजुटता और सहभागिता से पूरा होगा। महाराष्ट्र मंडल ने हमेशा से एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को महत्व दिया है। आज एकजुटता ने बांग्लादेश में शांति की राह दिखाई।
देशपांडे, ने आगे उपस्थित जनों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के कठिन परिश्रम और बलिदान से हमें आजादी मिली। इस आजादी के लिए हमारे पुरखों ने अंग्रेजों से लंबा संघर्ष किया। इस अवसर पर मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, प्रसन्न निमोणकर, दीपक किरवईवाले, सुबोध टोले, दीपक पात्रीकर, प्रशांत देशपांडे, निरंजन पंडित, पारितोष डोनगांवकर, रविंद्र ठेंगड़ी, नमिता शेष, दिव्या पात्रीकर, आस्था काले, बी. नंदिनी नायडू, श्रद्धा जोशी सहित कामकाजी महिला वसती गृह में रह रही लड़किया प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।