दिवाली पहाट पर होनी वाली संगीत संध्या के लिए 10 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन
2024-09-22 06:04 PM
889
रायपुर। दीपावली लक्ष्मी पूजन के एक दिन पहले 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र मंडल में मराठी दिवाली पहाट में होने वाले भजन और सुगम संगीत के लिए रविवार 22 सितंबर को महाराष्ट्र मंडल में प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया गया। 10 प्रतिभागियों ने अपना ऑडिशन दिया। बतादें कि इस भक्तिमय सुगम संगीत कार्यक्रम के माध्यम से महाराष्ट्र मंडल अपने नवोदित गायकों को भजन और सुगम संगीत प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि इस कार्यक्रम महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद और उनके घरवाले भाग ले रहे है। आज हुए ऑडिशन में प्रतिभागियों के चयन के लिए विशेष रुप से गुरू चंद्रशेखर सुरावधनीवार उपस्थित थे। प्रतिभागियों ने अपने-अपने गायन को प्रस्तुत किया। आज निखिल मुकादम, धनश्री पेडसे, वेदांती कामड़े, दीप गुंडेगांवकर, सोनाली ढोक, अंजलि कान्हें, हेमंत मार्डीकर, अभिषेक बक्षी, सुमिता रायजदा ने ऑडिशन दिया। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों के साथ नियमित अभ्यास किया जाएगा। दिवाली पहाट 31 अक्टूबर को सुबह 6.30 महाराष्ट्र मंडल में आयोजित किया जाएगा।