मराठी सोहळा 2024: बच्चों के चटपटे व्यंजनों ने लुभाया... बड़ों का जायका रहा खास
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित दो दिवसीय मराठी सोहळा के बच्चों और बड़ों के लिए फायरलेस कुकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा में जहां बच्चों के चटपटे व्यंजन ने लोगों को लुभाया वहीं बड़ों के बनाए जायकेदार व्यंजनों का सभी ने स्वाद लिया।

कुकिंग स्पर्धा की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि फायरलेस कुकिंग स्पर्धा का आयोजन दो वर्गों में किया गया था। जूनियर वर्ग में जहां बच्चों ने स्वादिष्ट चटपटे व्यंजनों के साथ स्वीट्स बनाए वहीं सीनियर वर्ग में प्रतिभागियों के बनाएं व्यंजनों के जायके ने सभी की भूख बढ़ा दी।

जूनियर स्पर्धा में शार्वी गनोदवाले प्रथम, प्रनीष डोनगांवकर द्वितीय और अदिति बल्की तीसरे स्थान पर रही। वहीं सीनियर वर्ग से संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले की रसमलाई सर्वश्रेष्ठ रही। इन्होंने स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं दूसरे स्थान पर चटपटे मूंगदाल भल्ला के साथ शालिनी जोशी और तीसरे स्थान पर अर्चना पराडकर रही।
