सर्दियों में अगर आप ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाते है तो सावधान... इसके फायदे के साथ कई नुकसान भी
डेस्क। सर्दियों के मौसम में आते ही ज्यादातर लोग गर्म पानी में नहाना पसंद करते है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से है तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि गर्म पानी से नहाकर आप ठंड से तो बच जाते हैं लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट्स भी है। आज हम आपको बता रहे हैं कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है। गर्म पानी से नहाने से वचा की नमी कम हो जाती है और मुंहासे, खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इससे स्किन की चमक में भी कमी आती है। इसलिए गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।
अगर ठंड के दिनों मे आप रोज-रोज गर्म पानी से नहा रहे हैं तो आपके शरीर में सुस्ती छा सकती है. गर्म पानी से नहाने के बाद शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है और नींद आने लगती है. इससे दिन पर ऊर्जा की कमी सी लगती रहती है।
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है. यह प्रजनन के लिए खतरनाक माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 30 मिनट से ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाने के प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए गर्म पानी से नहाते हैं तो ज्यादा देर तक ऐसा न करें।
गर्म पानी से नहाने से बालों को भी नुकसान पहुंच सकता है. गर्म पानी से नहाने के बाद बालों की नमी कम हो जाती है। इससे बाल ड्राई और रफ होने लगते हैं। लगातार गर्म पानी के इस्तेमाल से स्कैल्प में भी ड्राईनेस बढ़ सकती है. इसकी वजह से ड्रैंडफ और हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है. गर्म पानी से नहाने के चलते आंखों की नमी कम होने लगती है। इससे आंखें लाल हो जाती हैं और उनमें खुजली की समस्या होने लगती है। आंखों में बार-बार पानी भी आने लगता है. इससे आंखों के आसपास की त्वचा पर झुर्रियां आ सकती हैं।