भारत की धरोहर....पूरे वर्ष नौ न्यू ईयर मनाता है पूरा भारत
डेस्क | पूरी दुनिया में नया साल 1 जनवरी को मनाया जाता है, परन्तु भारतीय उपमद्वीप में पूरे वर्ष नौ न्यू ईयर मनाता है पूरा भारत | हाल ही में गुड़ी पाड़वा को हिंदू नववर्ष के रूप में मनाया गया है | ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में एक या दो नहीं पुरे एक साल में 9 बार नव वर्ष मनाया जाता है | भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में 1 जनवरी को नववर्ष के रूप में मनाया जाता है | वहीं गुड़ी पड़वा को हिंदू नववर्ष के रूप में तो जू़ड शीतल को मैथिली नववर्ष के रूप में मनाया जाता है |

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसे 9 नववर्ष हैं जिन्हें एक ही साल में मनाया जाता है | हमारे देश में अलग-अलग प्रदेशों और धर्मों के हिसाब से नववर्ष मनाए जाते हैं |


वहींं उत्तर पूूर्वी राज्य में मनाया जाने वाला बोहाग बिहू, महाराष्ट्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मनाये जाने वाला गुड़ी पड़वा, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मनाया जाने वाला उगादि, ईरानी लोगों द्वारा मनाया जाने वाला जमशेदी नवरोज, केरल में मनाया जाने वाला विशु, पश्चिम बंगाल में मनाया जाने वाला पोहेला बोइशाख और मुहर्रम के पहला दिन इस्लाम में नए साल के रूप में मनाया जाता है |
