निर्दयी पिता ने गला दबाकर की अपनी 10 वर्षीय बेटी की हत्या, रची आत्महत्या की साजिश, पहुंचा सलाखों क पीछे
2023-03-26 11:18 AM
310
रायपुर। बलौदाबाजार जिले में एक निर्दयी पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी ही 10 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बेटी की हत्या करने के बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया और तालाब में डूबने से मौत की कहनी गढ़ डाली। लेकिन सच आखिर सामने आ ही जाता है। पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना भाटापारा ग्रामीण में एक ग्रामीण ने 24 फरवरी को तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत की सूचना दी। बच्ची की शिनाख्त मोक्ष ऊर्फ मोना वर्मा के रुप मे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला दबाकर होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पहले मामले में मर्ग कायम किया था। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा बदल गई।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मोक्ष ऊर्फ मोना के पिता नीलमचंद वर्मा ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद प्रीति को चूड़ी पहनाकर पत्नी बनाकर रखा था। प्रीति क आने के बाद बच्चों को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पड़ोसी प्रीति को समझाते थे कि बच्चों को देखकर आई हो, तो इनकी देखभाल करो, लड़ाई झगड़ा क्यों करते हो।
पुलिस ने मामले में मोक्ष के पिता नीलमचंद से कड़ाई से पूछताछ की तो उनसे अपना अपराध कबूल कर लिया। नीलमचंद ने पुलिस को बताया कि प्रीति से आए दिन बच्चों को लेकर विवाद होता था। घटना दिनांक को प्रीति ने कहा कि जब मोक्ष को रास्ते से हटाओंगे तब मेरे साथ रहेगी। 23 फरवरी की रात मोक्ष को रास्ते से हटाने के लिए कपड़े से गला घोटने का प्रयास किया। उसके बेहोश होने पर मर गई समझ कर उसे छोड़ दिया। सुबह देखा तो मोक्ष जिंदा थी और स्कुल चली गई।
स्कूल में टीचर ने घरवालों को बताया कि मोक्ष का तबीयत खराब है, उसे घर ले जाओ बोलने पर अपने साथ घर ले गया और नहलाने के बहाने गांव के सती तलाब ले जाकर पुन: गला घोटकर हत्या कर पानी में डुबा दिया और लडकी के डूब जाने का हल्ला करने लगा।