देश-विदेश

कांग्रेस छोड़ने के बाद... पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे का सनसनीखेज बयान... क्यों उठाया कदम, यह भी बताया

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी, देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस ही देश की ऐसी पार्टी थी, जिसने सबसे ज्यादा समय तक देश पर राज किया, लेकिन वर्तमान समय में पार्टी की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। दिग्गज नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों ने कांग्रेस से हाथ खींचना शुरु कर दिया है। 

एक दिन पहले भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि यह कांग्रेस पार्टी अब वह कांग्रेस पार्टी नहीं रही जो 5 साल पहले अस्तित्व में थी, यह पार्टी अब राष्ट्रीय और सार्वजनिक हित में काम करने की रुचि खो चुकी है। पार्टी अब राष्ट्रीय हित के बजाय 2-3 व्यक्तियों के हित को प्राथमिकता देने लगी है और इसीलिए मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया। 
 

यह निर्णय मैंने बहुत सोच-विचार कर लिया। कुछ महीने पहले मैंने एक वृत्तचित्र के बारे में मतभेद के चलते कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि मुझे विश्वास था कि वह वृत्तचित्र हमारी संप्रभुता और अखंडता पर एक प्रहार है और इसलिए एक कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैंने अपनी राय को हल्के ढंग से उठाया लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसे अच्छी तरह से नहीं लिया जिसके बाद मैंने इस्तीफा दे दिया।  

----------