देश-विदेश

यूपी में योगी सरकार का ‘मिशन शक्ति’: 256 कुख्यात अपराधी ढेर, मेरठ जोन अव्वल

लखनऊ|  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत यूपी पुलिस ने अब तक 256 दुर्दांत अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पिछले 20 दिनों में ही एक दर्जन से अधिक एनकाउंटर किए गए, जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल है।

मेरठ जोन इस कार्रवाई में सबसे आगे रहा, जहां 85 कुख्यात अपराधियों को ढेर किया गया। वाराणसी जोन दूसरे और आगरा जोन तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती और तेज कर दी है, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।
 

पुलिस के इस अभियान से जहां अपराध पर लगाम लग रही है, वहीं जनता में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ रहा है। योगी सरकार का यह मिशन अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 

----------